Author: Faizal Haque

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में फाइनेंसर के नाम पर छलपूर्वक चोरी की गई बोरिंग गाड़ी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के नामाकल जिले के रहने वाले एस. राजशेखर ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बोरिंग गाड़ी (KA06C 8935) को फाइनेंसर के नाम पर धोखाधड़ी कर ले जाया गया और बाद…

Read More

Jamshedpur news: मर्सी अस्पताल से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक और मरीजों के बीच “मसीहा” के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ. तमाल देव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ मर्सी अस्पताल परिवार बल्कि पूरे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. तमाल देव वर्ष 1983 में मर्सी अस्पताल से जुड़े थे और करीब 42 वर्षों तक उन्होंने निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की। वे एक अनुभवी और समर्पित फिजिशियन थे, जिन पर मरीजों का भरोसा अटूट था। इलाज के लिए दूर-दराज के…

Read More

Jamshedpur news:सोनारी निवासी झारखंड सरकार की सेवानिवृत शिक्षिका अंजली बोस का शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सोनारी शाखा में लाखों रुपए रहने के बावजूद भी अंजलि बोस के परिजन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सोनारी शाखा के कानूनी अर्चन के कारण अंजली बोस का इलाज बड़े अस्पताल में नहीं कर पाए । अंजली बोस की लाचार छोटी बहन गायत्री बोस ने बैंक से मदद नहीं मिलने पर बीते दिन भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी बड़ी बहन अंजली बोस 2008 में कपाली विद्यालय…

Read More

Jamshedpur news: शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से परसुडीह स्थित दुर्गाबाड़ी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने 50 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव का प्रयास किया। संस्था की ओर से विशेष रूप से उन गरीब और निर्धन लोगों को चिह्नित किया गया, जो खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। परसुडीह क्षेत्र के ग्वाला बस्ती, झारखंड नगर और दुर्गाबाड़ी समेत आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड को देखते हुए यह मानवीय…

Read More

Majhgaon news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बने उग्र दंतैल हाथी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बेनीसागर के पास वन विभाग और पश्चिम बंगाल से आई स्पेशल टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को घेर लिया है। उसे ट्रैंक्यूलाइज कर सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है, हालांकि इस अभियान के दौरान हाथी के हमले में एक वनकर्मी की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वन…

Read More

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के लिए शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि लेकर आया, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। दोपहर करीब 1:20 बजे दोनों नेता आदित्यपुर पहुंचे। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर एमएन सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उपस्थित विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। वंदना के पश्चात मुख्यमंत्री…

Read More

Jamshedpur news:शहर में डॉग प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां और 81वां इंटरनेशनल चैंपियनशिप डॉग शो शुक्रवार से शुरू हो गया। जमशेदपुर केनेल क्लब (JKC) द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आई 43 नस्लों के 326 डॉग्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के डॉग शो का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कैनल क्लब का ध्वजारोहण…

Read More

Chakradharpur news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शुक्रवार को अजितेन्द्र त्रिपाठी ने सहायक मंडल रेल प्रबंधक (अवसंरचना) के रूप में चक्रधरपुर मंडल का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने से मंडल में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अजितेन्द्र त्रिपाठी वर्ष 2006 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के विद्युत अभियंता (IRSEE) अधिकारी हैं। रेलवे में उनका अब तक का कार्यकाल अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में कार्य करते हुए तकनीकी दक्षता, प्रशासनिक…

Read More

Jamshedpur news : शहर में संचालित निजी स्कूलों द्वारा बकाया फीस प्रतिपूर्ति (रीइम्बर्समेंट) नहीं मिलने का हवाला देते हुए सत्र 2026-27 से बीपीएल वर्ग के छात्रों का नामांकन नहीं लेने और नामांकन की स्थिति में स्कूल फीस में 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने की घोषणा पर जमशेदपुर अभिभावक संघ ने कड़ा एतराज जताया है। संघ ने इस संबंध में शुक्रवार को रैली निकाल कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा है और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक…

Read More

Jamshedpur news:।गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर इलाके में जमकर उत्पात मचाया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। टुईलाडूंगरी में गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारों से लैस करीब 20 से 22 अपराधी अचानक इलाके में पहुंचे और सरबजीत सिंह पर बेरहमी से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने सरबजीत सिंह को चारों ओर से घेरकर लाठियों और अन्य हथियारों से पीटा,…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दैत्यला हाथी आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझगांव प्रखंड के झारखंड–ओडिशा सीमा क्षेत्र स्थित बेनीसागर ब्लॉक में शुक्रवार सुबह दैत्याले जंगली हाथी ने हमला कर दो लोगों की बेरहमी से जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मझगांव पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब आठ बजे अचानक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। बेनीसागर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिग बच्चा उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों…

Read More

Jamshedpur News: सोनारी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में जमा लाखों रुपये भी एक बुज़ुर्ग महिला की जान नहीं बचा पा रहे हैं। सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षिका अंजलि बोस आज एमजीएम अस्पताल में मरणशैय्या पर पड़ी हैं, डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन बैंक की प्रक्रियाओं ने उनके पैसों को उनकी ज़िंदगी से दूर कर दिया है। सोनारी एक्सटेंशन रोड नंबर–7 की रहने वाली, अविवाहित और सेवानिवृत्त झारखंड सरकार की शिक्षिका अंजलि बोस इन दिनों एमजीएम अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच…

Read More

Bokaro News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कसमार प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी मो० डॉ नवाब, विधायक प्रतिनिधि मो० शेरे आलम, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का लाभ मरीजों को उठाना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को सजग रहने की जरूरत है। सरकार की यह बेहतर कार्यक्रम है। स्वास्थ्य मेला में सामान्य ओपीडी, आयुष्मान कार्ड, डिजीटल हेल्थ कार्ड,…

Read More

Chatra News: लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। भेंट के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी राज्यपाल को दी। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। कई प्रखंडों में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी है, जिससे आम जनता को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था में भी शिक्षकों की कमी और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं…

Read More

Lohardaga News:  लोहरदगा जिला इन दिनों शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। लगातार गिरते तापमान से आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं गरीब, वृद्ध और असहाय वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख सह कांग्रेसी नेता ऐनुल अंसारी ठंड से राहत पहुंचाने के लिए आगे आए और ग्राम पंचायत चीरी में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। कंबल वितरण के दौरान उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने कहा कि ठंड के कारण किसी भी वृद्ध, गरीब या असहाय व्यक्ति…

Read More

Bokaro News: एम जे एम पब्लिक स्कूल, बीजूलिया बोकारो के सात विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंडियन इंग्लिश ओलंपियाड 2025 में राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। चयनित विद्यार्थियों में मेघा कुमारी (कक्षा-9), सागर कुमार महतो (कक्षा-9), सुहैल अंसारी (कक्षा-9), फरहान अंसारी (कक्षा-9), अंश कुमार पाठक (कक्षा-6), राजेंद्र महतो (कक्षा-6) और जिगर शाह (कक्षा-6) शामिल हैं।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक डॉ. मो. मोईन अंसारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय की अंग्रेजी…

Read More

Bokaro News: स्वास्थ्य,शिक्षा एवं कल्याण विभाग झारखंड सरकार की और से चास प्रखंड के पिंड्राजोरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय चिकित्सा मेला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी चास के प्रदीप कुमार सीचएसी प्रभारी अनील कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर बी डी ओ चास ने कहा कि स्वास्थ्य भारत स्वास्थ्य झारखंड की परिकल्पना को साकार करने एंव मिशन को मजबुती प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडो में यह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा की…

Read More

Chatra News: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वीतीय तिमाही के बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान पर विशेष चर्चा हुई। इसके तहत जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता को प्राथमिकता देने…

Read More

Dhanbad News:  रातभर छापेमारी, 17 आरोपी गिरफ्तारधनबाद के जमीन मुआवजा घोटाले में कुल 17 लोगों की गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक गिरफ्तारी हुई है. यह गिरफ्तारी रांची से लेकर देवघर,धनबाद तक से की गई है. उस समय के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी भी अरेस्ट कर लिए गए है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में लगभग 237 करोड़ का भुगतान जेआरडीए ने किया था. वैसे कुल घोटाला 300 करोड रुपए से अधिक का बताया जाता है. दरअसल, धनबाद के चार मौजा धोकरा , धनबाद ,दुहाटांड़ और मनईटांड़ मौजा में जमीन अधिग्रहित की गई थी और उसका…

Read More

गुमला : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत भेड़ीतल के पास शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाजार से लौट रहे साइकिल सवार को बाइक पर सवार तीन लोगों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान जॉन प्रीतम खलखो (55 वर्ष), निवासी ग्राम सिंबरटोली के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक पर सवार सुखनंदन कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम हड़सरी, को भी चोटें…

Read More