फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

गंगदा घाटी में बाइक पोल से टकराई, 18 साल के युवक की मौत

Guwa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा घाटी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नुईया गांव निवासी गुरा चाम्पिया, पिता

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Guwa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा घाटी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नुईया गांव निवासी गुरा चाम्पिया, पिता सोमनाथ चाम्पिया के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल युवक जादू जामुदा भी 18 वर्ष का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरा चाम्पिया और जादू जामुदा गुरुवार शाम रोवाम बाजार से बाइक पर सवार होकर गुवा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गंगदा घाटी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। टक्कर के दौरान गुरा चाम्पिया के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जादू जामुदा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जादू जामुदा के अनुसार, दुर्घटना के बाद उसने सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी और कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण किसी वाहन चालक ने उनकी सहायता नहीं की। परिणामस्वरूप दोनों युवक पूरी रात घटनास्थल के पास पड़े रहे।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गंगदा घाटी पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए गुवा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुरा चाम्पिया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जादू जामुदा का इलाज शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बाइक के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram