फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम में 4 नई ग्राम गाड़ियां मंजूर, बढ़ेगी सुविधा

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्धारित मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं के आधार पर 4 नए वाहनों के संचालन से संबंधित आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, एक वाहन के रूट परिवर्तन से संबंधित आवेदन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सुगम, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत स्वीकृत वाहनों का संचालन निर्धारित रूट और नियमों के अनुरूप नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

बैठक में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 11 निर्धारित रूटों पर 17 वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। इन वाहनों के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

बैठक के दौरान नए आवेदनों की पात्रता, प्रस्तावित रूट और निर्धारित मापदंडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद 4 नए वाहनों के संचालन को मंजूरी दी गई। वहीं, एक रूट परिवर्तन के आवेदन पर यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चर्चा की गई।

उपायुक्त ने योजना के तहत संचालित वाहनों की नियमित निगरानी और निर्धारित समय एवं रूट के अनुसार परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी अनुश्रवण और बेहतर समन्वय जरूरी है। नए वाहनों के संचालन से जिले के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में परिवहन सुविधा के और विस्तार की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram