फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी की बात पर बिगड़ी बात, प्रेमिका से विवाद के बाद उठाया कदम

Jamshedpur news: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से संबंध होने की बात सामने आई है। शादी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से संबंध होने की बात सामने आई है। शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन महिला के पहले से शादीशुदा होने और उसके तीन बच्चों के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी 37 वर्षीय जोबा मार्डी के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका लुपुंगडीह की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और कुछ समय तक लुपुंगडीह में साथ रहने की भी बात युवक ने बताई है।

जोबा मार्डी के अनुसार, उसका पूर्व में विवाह हो चुका था, लेकिन काफी समय पहले उसका तलाक हो गया था। उसका एक बच्चा है। वहीं, जिस महिला से उसका प्रेम संबंध था, वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध बना हुआ था।

बताया गया कि घटना से पहले युवक की महिला से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि महिला की बातों से उसे काफी ठेस पहुंची और उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। विवाद और मानसिक तनाव के बाद उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की।

जोबा ने पुलिस को यह भी बताया कि वह टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी है और महिला के साथ उसके संबंधों की जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवक के बयान के अलावा महिला और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram