चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ागांव में की गई छापेमारी से शराब माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी जब्त किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की भनक लगते…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: एस. आर. रुंगटा के सौजन्य से जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। रविवार को नीमडीह पंचायत अंतर्गत पुराना चाईबासा गांव में 100 परिवारों के बीच कंबल बांटे गए। इस अवसर पर लालमुनी पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथ बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने, ठंड से बचाव करने तथा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की अपील की।…
Chaibasa News: जेएसएससी परीक्षा में चयन होने पर चाईबासा के गांधी टोला निवासी पदम प्रसाद गुप्ता की छोटी पुत्री रानी गुप्ता को रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज), चाईबासा की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा उनके आवास पर मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट कर रानी गुप्ता को बधाई दी गई। मौके पर संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि रानी गुप्ता ने अपनी सफलता से रौनियार समाज और चाईबासा शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने रानी गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रानी गुप्ता ने बताया कि उनका चयन जेएसएससी परीक्षा के माध्यम…
Jamshedpur news:झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मेघा दूध डेयरी परियोजना को लेकर मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती के लोगों को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से जिस 50 टीएलपीडी मेघा डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट के लगने की उम्मीद में ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास और रोजगार के सपने देख रहे थे, वह अब मानगो में नहीं बनेगा। राज्य सरकार ने इस प्लांट को सरायकेला-खरसावां जिले के तितिरबिला गांव स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है, जिस पर शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में अंतिम मुहर लगा दी गई। इस फैसले से सुखना बस्ती के ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश दोनों…
Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु निवासी सिविल कोर्ट चाईबासा के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक सोमय देवगम ने अखिल भारतीय बार प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस अवसर पर मसकल फाउंडेशन के संरक्षक ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, पूर्व सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, पूर्व इंजीनियर सामु देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम और कैप्टन भीम सिंह देवगम ने बुके देकर सोमय देवगम को बधाई दी। मसकल लाइब्रेरी कमारहातु के लाइब्रेरियन एवं ग्रामसभा के सचिव सोमय देवगम के अधिवक्ता के रूप में नए करियर…
Chaibasa News: मनरेगा कानून में नाम परिवर्तन और इसके लागू होने के तरीके के विरोध में प. सिंहभूम जिला में कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम चलाएगी। इस संबंध में शनिवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पर्यवेक्षक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू ने बताया कि काम के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध गांधी मैदान, चाईबासा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे आयोजित करेगी। द्वितीय चरण में 12 जनवरी से…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं सहायक मंडल रेल प्रबंधक विनय कुजूर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल और रेल प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में रेल कर्मचारियों, विशेष रूप से ट्रैक मेंटेनरों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुरदा स्थित यूनियन बैंक के समीप उस समय हुआ, जब एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खराब खड़े हाइवा से जा टकराए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी समेत सभी युवक हाइवा के नीचे घुस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा…
Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत शनिवार को गीता बालमुचू को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके चयन को पार्टी संगठन ने महिला सशक्तिकरण, आदिवासी नेतृत्व को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने के रूप में देखा है। मानव–हाथी संघर्ष के कारण क्षेत्र में बने संवेदनशील हालात को देखते हुए जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आयोजित कार्यक्रम को पूरी तरह सादगीपूर्ण रखा गया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद गीता बालमुचू ने कहा कि संगठन ने जो बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार देर रात टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पल्सर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के बाद हुआ होगा। मृतक बाइक चालक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैल गया था। दुर्घटना के बाद…
Jamshedpur News: वीर बिरसा मुंडा और वीर सिद्धू–कान्हू की स्मृति को समर्पित झारखण्ड सांस्कृतिक कला रंग मंच के सौजन्य से भुईयाँडीह, जमशेदपुर स्थित दुर्गा पूजा मैदान में 14 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति) से 16 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय विशाल टुसू मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वर्ष 1980 से स्थापित एवं झारखण्ड सरकार में निबंधित संस्था झारखण्ड सांस्कृतिक कला रंग मंच द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है। शुक्रवार को संवाददाताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने बताया कि मेले का…
Bokaro News: बोकारो के लोकनायक भवन में रविवार को क्षत्रिय गौरव अभियान की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में प्रस्तावित क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन टुनटुन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गिरीश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में धर्मवीर सिंह ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं क्षत्रिय गौरव…
Chatra News: सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों के लिए डायलेसिस की सुविधा कागजों तक सिमट कर रह गई है। अस्पताल में दो-दो एजेंसी हंस फाउंडेशन और संजीवनी के साथ एमओयू होने के बावजूद मरीजों का डायलेसिस नहीं किया जा रहा, जिससे दर्जनों मरीज गंभीर परेशानी में हैं। डायलेसिस नहीं होने के कारण मरीजों की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां महंगे खर्च के कारण गरीब व मध्यम वर्ग के मरीज इलाज से वंचित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि डायलेसिस जीवन रक्षक प्रक्रिया है। इसमें…
Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने अपराध पर बड़ी चोट करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया फुटबॉल मैदान के पास की गई, जहां सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए थे। इस खबर को भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल और बम के साथ गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दस अपराधियों को…
Hazaribagh News: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाईबासा के बाद अब हजारीबाग जिले में हाथियों का कहर देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर हाथी के हमले में दो किसानों की दर्दनाक मौत ने ग्रामीण इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। तालाब के पास किसान को कुचल डाला ताजा घटना शुक्रवार अहले सुबह कटकमदाग प्रखंड के बनहा गांव की है। यहां तालाब के पास गए किसान गणेश गोप पर अचानक जंगल से भटककर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक…
Ranchi News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी को एक ट्रक मालिक ने शिकायत दी थी कि सब इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट भेजने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने रिश्वत देने से इनकार किया, जिसके बाद आरोपी अधिकारी लगातार फोन कर उसे थाना बुलाने और पैसे देने का दबाव बना रहा था। जांच के बाद बिछाया गया ट्रैप शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने…
Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उनके एकल नामांकन के साथ ही उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश परिषद प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व सांसद आभा महतो,…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय मातम पसर गया, जब सेल से जुड़े जाने-माने ठेकेदार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय उपेंद्र प्रसाद (करीब 55 वर्ष) के आत्महत्या करने की खबर सामने आई। हंसमुख स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के लिए पहचाने जाने वाले उपेंद्र प्रसाद के इस कदम ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। किसी को भी यह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि हमेशा दूसरों का सहारा बनने वाले व्यक्ति ने ऐसा कठोर निर्णय कैसे ले लिया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उपेंद्र प्रसाद रोज़ की तरह एलएनटी…
Chaibasa News: नशे के विरुद्ध नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डालसा, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चल रहे अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से आम लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और…
Chaibasa News: विश्वजीत सिंह के शानदार दोहरा शतक (215) एवं तनुज प्रधान के शतकीय पारी (104) की बदौलत लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 271 रनों के भारी अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब ने निर्धारित तीस ओवर में पाँच विकेट के नुकसान पर 419 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इस प्रतियोगिता के दस बर्षों के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया ये…
