Chatra news: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चतरा में शनिवार को विद्यालय का अलंकरण समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना था। समारोह के दौरान विद्यालय के गर्ल्स कैप्टन, बॉयज कैप्टन, गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन एवं बॉयज स्पोर्ट्स कैप्टन का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उनके पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया गया।
चयनित विद्यार्थी में
गर्ल्स कैप्टम : मुक़दस आफरीन
बॉयज कैप्टन : अरमान अंसारी
गर्ल्स स्पोर्ट कैप्टम : आस्था रानी
बॉयज स्पोर्ट कैप्टन : हिमांशु कुमार
कार्यक्रम के दौरान गर्ल्स कैप्टन मुदशर परवीन ने चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वहन करने की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता के साथ विद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक धीरज खलखो, विकास कुमार, पुष्पांजलि कुमारी एवं सुनंदनी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




