फॉण्ट कनवर्टर NEW

मृतक हरभजन सिंह के परिजन कहां? जमशेदपुर में हो रही तलाश

Jamshedpur news: ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। निधन के बाद से उनके परिजनों अथवा निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण ओडिशा सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि उनके वास्तविक हकदारों तक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। निधन के बाद से उनके परिजनों अथवा निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण ओडिशा सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि उनके वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच पा रही है। अब ओडिशा सरकार के संबलपुर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि नियमानुसार मुआवजा राशि उनके परिवार को सौंपी जा सके।
जानकारी के अनुसार, सरदार हरभजन सिंह पूर्व में जमशेदपुर निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2016 में जमशेदपुर में ही हुआ था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनके परिवार अथवा रिश्तेदारों का कोई सदस्य आज भी जमशेदपुर या आसपास के क्षेत्र में रह रहा हो।

मृतक के परिजनों की तलाश से संबंधित जानकारी एक संपर्क सूत्र के माध्यम से जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा साहिब के साबका प्रधान सरदार इन्दर सिंह इन्दर तक पहुंची है। इसके बाद समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इस मानवीय प्रयास में सहयोग करें, ताकि सरदार हरभजन सिंह के वास्तविक परिजनों का पता लगाया जा सके और उन्हें उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

यदि किसी व्यक्ति को सरदार हरभजन सिंह, उनकी पुत्री, परिवार के किसी सदस्य, रिश्तेदार अथवा उनके किसी परिचित के बारे में जानकारी हो, तो वह सरदार इन्दर सिंह इन्दर के मोबाइल नंबर 6299003622 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है।

इन्दर सिंह इन्दर ने समाज के लोगों से विशेष आग्रह किया गया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। संभव है कि किसी व्यक्ति के पास मृतक के परिवार से जुड़ी छोटी-सी जानकारी भी हो, जो उनके परिजनों तक पहुंचने और मुआवजा राशि दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram