फॉण्ट कनवर्टर NEW

आश्रम में धधकने लगी आग, अंदर बंधी थीं गायें; ऐसे बचीं जानें

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के आश्रम में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग आश्रम के उस हिस्से में लगी, जहां गायों को रखा जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के आश्रम में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग आश्रम के उस हिस्से में लगी, जहां गायों को रखा जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने के बाद वहां रखे पुआल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें तेजी से फैलने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तत्काल आश्रम पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उस समय आश्रम में कई गायें मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गायों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाटा स्टील की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से इसे आश्रम के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

फिलहाल घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आग से आश्रम के कितने हिस्से और सामान को नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram