फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में CRPF जवानों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से शनिवार, 22 अगस्त को 133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के धुर्वा कैंप में जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सम्मेलन की महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से शनिवार, 22 अगस्त को 133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के धुर्वा कैंप में जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सम्मेलन की महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

राखी बंधवाते समय कई जवान भावुक हो गए। जवानों ने बताया कि ड्यूटी के कारण वे कई वर्षों से अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन नहीं मना पाए हैं। वे देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहते हैं, जिसके कारण त्योहार के मौके पर परिवार से दूर रहना पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान उर्मिला पाड़िया ने रक्षाबंधन के गीत प्रस्तुत किए। गीत और राखी बांधने के दौरान जवानों और महिलाओं के बीच भावुक माहौल रहा। जवानों ने महिला सम्मेलन की सदस्यों का आभार जताया और हर साल इसी तरह रक्षाबंधन मनाने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर कैंप के कमांडेंट दीपक कुमार सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट शांति तिर्की बसपत समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका सरावगी, सरिता अग्रवाल, मधु सराफ, मंजू केडिया, बीना मोदी, रीना सुरेखा, उर्मिला पाड़िया, प्रीती पोद्दार, सुनीता मेवाड़ा सहित महिला सम्मेलन की कई सदस्यों का सहयोग रहा।

इस आयोजन के जरिए महिला सम्मेलन की सदस्यों ने जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम ने जवानों और समाज के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram