फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजीव गांधी जयंती पर जुटे कांग्रेसी, लिया बड़ा संकल्प

Bokaro news: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा के नेतृत्व में एयरपोर्ट के समीप स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro news: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा के नेतृत्व में एयरपोर्ट के समीप स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता, बोकारो विधायक प्रतिनिधि एवं चास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा युवाओं को सशक्त बनाने की नई दिशा दी।

महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जिस भारत का सपना देखते थे, वर्तमान केंद्र सरकार उसे कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज, जिसे राजीव गांधी देश की आवाज मानते थे, आज उसे अनसुना किया जा रहा है और सरकार चंद उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी के आदर्शों और उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए हर संघर्ष और बलिदान देने को तैयार हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram