फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में होगी बड़ी एथलेटिक्स जंग, 9 खिलाड़ियों ने थामा मोर्चा

Chaibasa : झारखंड एथलेटिक्स के तत्वावधान में धनबाद में 21 और 22 अगस्त को तीसरी सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa :  झारखंड एथलेटिक्स के तत्वावधान में धनबाद में 21 और 22 अगस्त को तीसरी सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए नौ खिलाड़ी और एक कोच गुरुवार को ट्रेन से धनबाद के लिए रवाना हुए।

अंडर-16 बालक वर्ग में महेश्वर सुंबरुई और रामानंद नायक 60 मीटर दौड़, कुणाल प्रधान लंबी कूद तथा उदित तिरीया गोला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। अंडर-16 बालिका वर्ग में गुरुवारी बांकिरा 60 मीटर दौड़ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में संध्या महतो ट्रायथलॉन बी, खुशी महतो ट्रायथलॉन सी और दिया परी देवगम ट्रायथलॉन ए स्पर्धा में भाग लेंगी। टीम के कोच पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शिव हेंब्रम हैं।

जिला एथलेटिक्स टीम के धनबाद रवाना होने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जोबा माझी, जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार और बलराज हिंदवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा महासचिव अजय नायक, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, राजू, प्रीति, कोषाध्यक्ष दिपक पासवान, नरेंद्र, वैगो, लखिंदर, गुरु और पूनम सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram