फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बागबेड़ा ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जब दुकान के मालिक प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे। शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर जांच करने पर सोने और चांदी के कई आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल बागबेड़ा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब तीन बजे चोर दुकान में घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद दुकानदार और उनके परिवार में आक्रोश है। दुकान मालिक का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस की गश्ती होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर दुकान को निशाना बनाया। पुलिस आसपास के इलाकों में भी लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram