फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुवा में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा के नानक नगर बाजार और बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित सेल, गुवा प्रबंधन के आवासीय परिसर में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो श्रमिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा के नानक नगर बाजार और बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित सेल, गुवा प्रबंधन के आवासीय परिसर में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो श्रमिक दीपक लोहार और कालेश्वर हाजरा के आवास में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, आग बुधवार शाम करीब 7:30 बजे लगी। अचानक आग भड़कने के बाद दोनों आवासों में तेजी से फैल गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। आग की स्थिति गंभीर होने के कारण इसकी सूचना टाटा स्टील, नोवामुंडी प्रबंधन को दी गई। इसके बाद वहां से अग्निशमन वाहन मंगाया गया।

आग लगने के समय घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दोनों घरों में रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलने से काफी नुकसान हुआ है।

सेल की चार खदानें, फिर भी अग्निशमन वाहन नहीं

घटना को लेकर मजदूर नेता रामा पाण्डे ने सेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सेल की मेघाहातुबुरु, किरीबुरू, गुवा और चिड़िया में चार बड़ी खदानें संचालित हैं। इसके बावजूद गुवा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अपना पर्याप्त अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है।

रामा पाण्डे ने कहा कि यदि सेल के पास अपना अग्निशमन वाहन मौजूद होता तो आग लगने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था और नुकसान कम हो सकता था। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में आग की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने सेल प्रबंधन से गुवा में अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने और आवासीय क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram