फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावन महोत्सव में झूम उठा रोटरी क्लब चास, दिखी संस्कृति की झलक

Bokaro news: रोटरी भवन, चीरा चास में रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के पारंपरिक रंग एवं संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। निष्णा रस्तोगी ने नमो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: रोटरी भवन, चीरा चास में रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के पारंपरिक रंग एवं संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
निष्णा रस्तोगी ने नमो नमो शंकरा.. पर शिव अराधना की। मुझ पर चढ़ा कृष्णा का रंग.. पर ज्योति अग्रवाल और पूर्वी अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य किया तो अंजना झांझरिया और सुनैना झांझरिया ने छेड़खानिया छेड़खानिया की ऐसी तैसी … गाने पर नृत्य किया। बहार आ….बहार आ गाने पर अर्चना सिंह और कविता मलिक ने नृत्य करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। जम के बरस…गाने पर उषा कुमार ने एकल नृत्य किया। मां बेटी की जोड़ी श्वेता रस्तोगी और लावण्या रस्तोगी ने तेनु शरारत सीखवा … गाने पर धमाल मचा दिया।
राजस्थानी गीत बाईसा रा बीरा… पर अंजना झांझरिया,पूजा बैद,आरती पारख, ललिता चोपड़ा, ज्योति अग्रवालने शानदार प्रस्तुति दी। गोरी का साजन गाने… पर सिद्धार्थ पारख और आरती पारख ने युगल नृत्य किया। संजय और पूजा बैद ने देखा एक ख्वाब… गाने पर युगल नृत्य किया। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, मनोरंजक गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई हुई थी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने और सचिव बिनोद चोपड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। डॉ परिंदा सिंह और विपिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सावन महोत्सव का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह,माधुरी सिंह,डॉ श्रवण कुमार, किरण कुमार, राजेश केडिया जूली केडिया दीपक झांझरिया, बिनय सिंह, मनोज सिंह बंका, मनोज चौधरी,राखी चौधरी, नेहा अग्रवाल,अमन मल्लिक, विजय अग्रवाल प्रकाश केजरीवाल, डिंपल कौर, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी , कल्याणी गुप्ता,रजनीश कौर आदि उपस्थित रहे

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram