फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो ऑटो चालक संघ में फिर अशोक यादव की बड़ी जीत, मंटू यादव ने दी बधाई

Bokaro news: बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के चुनाव में भारी मतों से पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्री अशोक यादव, महासचिव श्री अलाउद्दीन अंसारी तथा कोषाध्यक्ष श्री मनोज सिंह सहित संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। चुनाव

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के चुनाव में भारी मतों से पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्री अशोक यादव, महासचिव श्री अलाउद्दीन अंसारी तथा कोषाध्यक्ष श्री मनोज सिंह सहित संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
चुनाव परिणाम के पश्चात संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के आवासीय कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मंटू यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा, बोकारो रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में ऑटो चालक भाइयों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी चालक सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। हमारी यही कामना है कि बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ की उत्तम सेवा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के प्रति यात्रियों के मन में सदैव सम्मान बना रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि संघ के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना को अपना आधार बनाकर अपने दायित्वों को निभाएं। यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार और उनकी सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देना ही संघ का मुख्य ध्येय होना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में मंटू यादव ने अध्यक्ष अशोक यादव समेत पूरी कार्यकारिणी को एक सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान ऑटो चालक संघ के कई प्रमुख सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से रमेश गुप्ता, कमलेश यादव, संजय यादव, सलीम अंसारी, नसरुल्ला अंसारी, सुरेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, भोला शर्मा, मनोज शर्मा, असीम अंसारी, सुभाष यादव, मुस्लिम अंसारी, सोहेल खान, लालबाबू अंसारी और ननकू तिवारी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram