Author: Faizal Haque

Kodermanews:  खेल भावना, सामाजिक एकता और युवा उत्साह का संगम दिखा, जब मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित मारवाड़ी बैडमिंटन प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। बैडमिंटन प्रेमियों के चेहरों पर उत्साह और तालियों की गूंज ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक शास्त्री द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी ऋषभ पहाड़िया ने निभाई। सुशील जैन छाबड़ा एवं उनके परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज, श्वेतांबर जैन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी तथा अन्य मंचासीन अतिथियों…

Read More

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से पुनरुत्थान–राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत आईएसओ पंचायत में दो दिवसीय अनुभव भ्रमण के लिए जिले के पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाकर चाकुलिया प्रखंड, जिला–पूर्वी सिंहभूम के लिए प्रस्थान कराया। जानकारी दी गई कि पुनरुत्थान–आरजीएसए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय निकायों को अधिक सक्षम, जवाबदेह और प्रभावी…

Read More

Jamshedpur news : एशिया का सबसे प्रतिष्ठित मुंबई में आयोजित मैराथन के महाकुंभ में देश और दुनिया भर से कुल 69 हजार से अधिक धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। वहीं शहर के चर्चित धावकों का समूह जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों ने 42.195 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन दिया। इस प्रतिस्पर्धा में अरूपानंद महतो, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, इम्तियाज अली, विपुल मेहता , अरूण प्रताप सिंह, सुप्रीयो मंडल आदि हिस्सा लिये। 42.195 किलोमीटर फुल मैराथन में कुल 11629 धावकों ने हिस्सा लिया था। जिसमें पुरुष वर्ग में 10415 प्रतिभागी हिस्सा लिये थे। ग्रुप के…

Read More

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर रविवार रात कड़कड़ाती ठंड में एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पटमदा के धूसरा में जाहिर स्थान के समीप कार और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद जहां वाहन के कल-पुर्जे टूकडे टूकडे गए, वहीं बाइक सवार युवक रातभर लापता रहा। करीब आठ घंटे बाद सोमवार सुबह घायल अवस्था में उसके मिलने पर पूरी घटना की परतें खुलीं। रविवार रात करीब आठ बजे हुई इस दुर्घटना में बाइक और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त…

Read More

Bokaro news : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय सभागार, सेक्टर 1सी-20, बोकारो इस्पात नगर में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद बोकारो जिला इकाई द्वारा युवा अधिवक्ता दिवस “राष्ट्र निर्माण में युवा अधिवक्ता की भूमिका “विषय पर एक संगोष्ठी तथा बोकारो जिला इकाई का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।  उक्त कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष  राजेंद्र कृष्ण एवं विशिष्ठी अतिथि के रूप में सुनील कुमार, क्षेत्र मंत्री, अधिवक्ता परिषद, प्रांत महामंत्र विजय नाथ कुंवर तथा बोकारो जिला इकाई कार्यकारिणी…

Read More

Dugda news: पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर दुगदा में बुद्धिजीवी चेतना मंच के तत्वाधान में रविवार को युवाओं के जीवन की चुनौतियां एवं समाधान विषयक प्रबुद्ध मार्गदर्शन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कोल इंडिया के क्रय-विक्रय पदाधिकारी देव कुमार वर्मा,सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर के अध्यक्ष सह जिला परिषद संतोष कुमार पांडेय,सचिव ऋषिकांत तिवारी,प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी,बीआईटी सिंदरी प्रोफेसर डॉ प्रियंका वर्मा,बुद्धिजीवी चेतना मंच के अध्यक्ष भरत सिंह,संरक्षक प्रभुदयाल सिंह,संयोजक डॉ मनीष कुमार शुक्ला,सचिव विभूति प्रसाद राय,सहसचिव मनोज पाठक, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं‌ पुष्पार्चन कर किया।संस्था के संयोजक डॉ…

Read More

Bokaro news: भारतीय जीवन बीमा निगम बोकारो शाखा दो के विकास अधिकारी विष्णु शंकर मिश्रा के अभिकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन बोकारो के सिटी पार्क स्थित वन भोज स्थल में किया गया इस अवसर पर विकास पदाधिकारी विष्णु शंकर मिश्रा ने अभिकर्ताओं को वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया तथा हर व्यक्ति को जीवन बीमा निगम से जोड़ने का आह्वान करते हुए उम्मीद जताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष उनके अभिकर्ताओं के लिए बेहतर वित्तीय वर्ष साबित होगा क्योंकि भारतीय जीवन बीमा निगम ने देश के आम नागरिकों के आवश्यकताओं एवं उनके भविष्य को ध्यान में रखकर…

Read More

Ranchi: झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची की ओर से जारी विशेष बुलेटिन के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार, रांची जिले के सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में KG से लेकर 6वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब सुबह 9:00 बजे के बाद ही शुरू होगी। यह निर्देश 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा। उपायुक्त ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश…

Read More

Ranchi: रांची पुलिस ने बच्चों के अपहरण और तस्करी में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की कार्रवाई से जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से अपहृत दो मासूम बच्चों अंश कुमार और अंशिका कुमारी को सकुशल बरामद किया गया। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने इसकी जानकारी दी। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बीते 2 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मैदान से 5 साल का अंश और 4 साल की अंशिका अचानक लापता हो गए थे। बच्चों के पिता सुनील कुमार राय की शिकायत पर धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया…

Read More

Dhanbad: धनबाद जिले में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते नाकाम कर दिया। राजगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चार कुख्यात अपराधियों को हथियारों और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद राजगंज और तेतुलमारी थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। सघन वाहन जांच में भागते हुए पकड़े गए आरोपी संयुक्त टीम ने राजगंज–तेतुलमारी मुख्य सड़क पर…

Read More

Jamshedpur: डिमना डैम में रविवार की देर शाम पिकनिक का माहौल उस वक्त अचानक दहशत में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर चाकू और कांच की बीयर बोतलों से जानलेवा हमला किया, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल रेफर किया गया।…

Read More

Chaibasa: आनंदपुर प्रखंड के बांदुनासा गांव में रविवार को चर्च संस्कार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जुबा माझी भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ग्रामीणों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सभी पर परमेश्वर का आशीर्वाद बने रहने की कामना की और कहा कि सभी लोग एक सूत्र में बंधे रहें, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखें। कार्यक्रम में पादरी…

Read More

Lohardaga: लोहरदगा सदर प्रखंड के मन्हों चौक में रविवार को शहीद शेख भिखारी शहादत दिवस सह मेला का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्मारक समिति हिरही, मन्हो के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, अंजुमन ए इस्लामिया के नाजिम-ए-आला हाजी अब्दुल जब्बार, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दानिश अली, विस अध्यक्ष आशिफ इमाम, कुडू उप-प्रमुख ऐनुल अंसारी, कुर्से के सेक्रेटरी हातिम अंसारी सहित अन्य अतिथियों द्वारा शहीद शेख भिखारी के…

Read More

Lohardaga: अखिल भारतीय धोबी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन सुकुरहुटू स्थित स्व. रामचंद्र बैठा जीबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ और साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर व बाबा संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र में विभिन्न राज्यों से आए अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रदेशों में चल रहे सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने समाज…

Read More

Bokaro: बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में शहर के व्यवसायिक समुदाय ने प्रबंधन द्वारा लीज नवीकरण और ट्रेड चार्ज के नाम पर लाखों की मांग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सर्व समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी से नगर सेवा भवन के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। संगठन अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों की संख्या में भारी गिरावट के कारण सिटी सेंटर और सेक्टर मार्केट के प्लॉटधारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। मार्केट लगभग मृतप्राय: हो…

Read More

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के करियांवां गांव में बीती रात चोरों ने बिजली गुल करके तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले घरों की बिजली जाने वाले 440 वोल्ट के तार को शॉर्ट सर्किट किया, जिससे पूरे गांव की बिजली चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर अलग-अलग घरों में घुसे और चोरी की घटना को सटीक तरीके से अंजाम दिया। चोरी के शिकार घरों में शामिल हैं: छोटू मियां, इलियास मियां और कल्लू मियां के घर। छोटू मियां की पत्नी ने बताया कि…

Read More

Chatra: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा आज डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित की गई। परीक्षा पूर्णतः वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित थी और OMR पद्धति के माध्यम से संपन्न हुई। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 34 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें शामिल हैं: 01 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी 09 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समक्ष) 09 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समक्ष) 07 लेखा सहायक 08 कंप्यूटर सहायक परीक्षा में कुल 265 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 166 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। कुल 846 आवेदन…

Read More

Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति की अहम बैठक मारवाड़ी पंचायत भवन, चास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति तय करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने घोषणा की कि झामुमो आगामी नगर निगम चुनाव में चास के सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और महापौर पद के लिए भी सशक्त उम्मीदवार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है कि एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी…

Read More

Chatra: झारखंड की राजधानी रांची में बच्चियों के लापता होने के मामले अभी शांत भी नहीं हुए थे कि अब चतरा जिले से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से 14 वर्षीय मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी पिछले 20 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने शुरुआती दो दिन पूरे इलाके में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने 31 दिसंबर 2025 को गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई थी। परंतु परिजनों के आरोप…

Read More

Lohardaga: सेवा भारती लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में लगातार 188वां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 7:30 बजे से शिविर में लोगों की भागीदारी बढ़िया रही। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में कुल 39 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, रक्तचाप, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल सहित कई जरूरी…

Read More