फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को मिली मदद, बांटे गए ड्रेस

Bokaro : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास की ओर से सेक्टर-5 स्थित मानव सेवा आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं एनएसएस के सौजन्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चिरा चास की ओर से सेक्टर-5 स्थित मानव सेवा आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं एनएसएस के सौजन्य से किया गया। वस्त्र वितरण महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव सेवा से बढ़कर कोई बड़ा कार्य नहीं हो सकता और मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एचओडी संजीव कुमार के अलावा व्याख्याता प्रो. रुपलता सिंह, कुमकुम कुमारी, दीपशिखा, नीलू कुमारी, भारती कुमारी, अखिलेश कुमार, आईपी सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, अनामिका कुमारी, सौरभ कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram