फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 कराटे खिलाड़ियों का राष्ट्रीय यूथ गेम्स के लिए चयन, बढ़ा गौरव

Lohardaga : जिले के 10 वरिष्ठ कराटे खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ गेम्स-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूथ गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga : जिले के 10 वरिष्ठ कराटे खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ गेम्स-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यूथ गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कुल 10 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें अंडर-17 वर्ग के आठ तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दो खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में सुशीला कुमारी, रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव, शिल्पा कुमारी, पल्लवी कुमारी, अंजली कुमारी, राजेश उरांव, ओमप्रकाश कुमार एवं सुनील कुमार साहू शामिल हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को झारखंड की संस्कृति एवं संस्कारों का बेहतर प्रतिनिधित्व करने तथा अन्य राज्यों के खिलाड़ियों से सीख लेकर अपने अनुभव को समृद्ध करने की सलाह दी। साथ ही सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram