Koderama : सेक्रेड हार्ट स्कूल में 19 अगस्त को संत कबीर गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा शिक्षक, कुरेश शर्मा, विक्रम दांगी, किशोर कुणाल, मनोज पांडेय और छात्रों ने तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा अभिव्यक्त किया। इस दौरान छात्रा आराध्य श्री मैं जहां एक ओर तुलसी के जीवन पर प्रकाश डालकर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई । वहीं दूसरी ओर अंशु कुमारी और स्वीटी कुमारी ने चौपाई और छंद सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा की तुलसीदास हिंदी साहित्य के पुरोधा थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से लोक रंजन तथा लोकरक्षक का कार्य कर समाज को नई दिशा दिखाई। वहीं शिक्षक कुरेश शर्मा ने तुलसी रचित रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए इसे संबंधों पर आधारित प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में रिश्तो की अहमियत बताई गई है। राजा का प्रजा के साथ, पिता का पुत्र के साथ, भाई का भाई के साथ कैसा संबंध होना चाहिए, इसकी सीख हमें मिलती है। जबकि हिंदी शिक्षक विक्रम कुमार दांगी ने तुलसीदास के जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए रास्ते पर चलने जरूर बताई। उन्होंने बच्चों को हिंदी विषय पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन किशोर कुणाल ने किया।




