Patna: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर पटना विधानसभा का माहौल किसी उत्सव जैसा था, जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं ने अपनी मौजूदगी से एकजुटता का संदेश दिया। Read more: एक बार सीएम बन जाऊं…. निजी स्कूल-अस्पताल को सरकारी करूंगा: पप्पू यादव मंदिरों में मत्था…
Author: Faizal Haque
Mumbai: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट का सबसे बड़ा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस का सिक्का इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के पक्ष में गिरा और उन्होंने वानखेड़े की पिच और हवा को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, ताकि एक बड़ा स्कोर खड़ा कर नॉकआउट मैच का दबाव इंग्लैंड पर डाल सकें। Read more: वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: एलन…
Bokaro news :- बोकारो स्टील प्लांट ने अपने संविदा कर्मियों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘संजीवनी’ नामक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया है। यह कदम संयंत्र की अपने ठेका कर्मियों के समग्र कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यपरिसर के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है। ‘संजीवनी’ योजना के अंतर्गत लगभग 7,000 संविदा कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। योजना का संचालन बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जबकि बीमा कवरेज मेसर्स बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना…
Bokaro news : आजाद नगर स्थित चमररिया खटाल में होली की शाम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। इधर, रात में चार राउंड फायरिंग होने की भी सूचना पुलिस को मिली है पर थाना प्रभारी के अनुसार उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। वाहन क्षतिग्रस्त किये जाने की भी बात कही जा रही है।थाना प्रभारी आजाद खान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच…
Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर में बुधवार को अंधविश्वास की एक और भयावह घटना सामने आई, जहां डायन होने के संदेह में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ग्वालकाटा पंचायत के बोहड़ागुटु गांव निवासी सुभाषिनी नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालिकापुर और हड़पागुटु गांव के बीच सुनसान स्थान पर ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ हालत में…
Adityapur news : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ, रोड संख्या-6 में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शिवानी गोराई नामक एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 4 मार्च को करीब एक बजे परिजनों को महिला के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में लटकता हुआ देखा गया। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और…
Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के सुनसान इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने खेत में एक अज्ञात महिला का अधजला शव देखा। सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव बुरी तरह जला हुआ था। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा, चेहरा, जांघ और गुप्तांग गंभीर रूप से झुलसे हुए पाए गए। शव पर गुलाबी रंग का पजामा था, जो आधा जला हुआ मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते…
Jamshedpur news: टाटा मेन अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर स्थित फुटपाथ दुकानदारों की नौ दुकानों में मंगलवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा देने की घटना सामने आई है। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है। आगजनी में चाय, फल और नाश्ते के ठेले तथा गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। बुधवार सुबह जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कर उनके होश उड़ गए। पूरी दुकानें जल चुकी थीं और आसपास राख के ढेर बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी दुकानदार मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद…
Chaibasa news : कैंसर रोगियों के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा में 07 मार्च 2026 (शनिवार) को विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. राजीव भट्टाचार्य (MBBS, MD Radiotherapy, DNB Medical Oncology), कैंसर विशेषज्ञ, पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता से आकर मरीजों को परामर्श देंगे। आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सदर अस्पताल परिसर में होगा। यह ओपीडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित की जाएगी। कैंसर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों से समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श लेने की अपील की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ऑन्को ओपीडी क्लिनिक…
Jamshedpur news: खासमहल स्थित टाटानगर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान परसुडीह के हलुदबनी निवासी 70 वर्षीय गुलफूल देवी की देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि वृद्धा अपने पैरों से चलकर अस्पताल पहुंची थीं, ऐसे में अचानक उनकी मौत कैसे हो गई, इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन को देना चाहिए। परिवार के लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उन्हें किस प्रकार की दवा दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो…
Jamshedpur news : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सूरज की दूसरी पत्नी सोनी ने कमरे में उसे जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी हुई थी। आनन-फानन में इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव…
Jamshedpur news : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी के कॉपर केबल के साथ पकड़ लिया। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद बाबू (लगभग 30 वर्ष), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच…
Jamshedpur news : होली के दौरान पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-3 निवासी युवक रितेश कुमार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रितेश कुमार बुधवार शाम घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह काशीडीह काली मंदिर के पास पहुंचा, तभी पास के एक घर की छत से किसी व्यक्ति ने उस पर पानी फेंक दिया। रितेश ने जब इस पर आपत्ति जताई और पूछताछ की,…
Jamshedpur news : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ द्वारा “ऑपरेशन नारकोस” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल के निर्देश पर टीम ने छापेमारी कर तीन तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के…
Jamshedpur news : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर में आग लगाकर कॉपर क्वाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 किलो ग्राम चोरी किया गया ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद किया है। इस संबंध में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 13/26, दिनांक 18 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। टाटा स्टील (यूआईएसएल) में मैनेजर के पद पर कार्यरत अजित कुमार त्रिपाठी (55), निवासी डोरी रोड, साकची ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 10 से 12 अज्ञात अपराधियों…
Bokaro news :- बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से शिष्टाचार भेंट कर बोकारो इस्पात नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक श्वेता सिंह ने शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सेक्टर–6 (शास्त्री चौक) से तेलमच्छो (NH-32) तक सड़क निर्माण तथा नया मोड़ से एआरएम ऑफिस होते हुए दुग्गल गेट से उकरीद मोड़ (NH-23) तक भारी वाहनों के लिए समर्पित नया मोड़ बाइपास मार्ग…
Bokaro news:- हरदयाल बाबू विकास मंच’ के तत्वावधान में क्षेत्र के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्षेत्र के प्रथम विधायक दिवंगत हरदयाल शर्मा की 46 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत हरदयाल बाबू की मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष भुखाली महाथा व संचालन मंच के महासचिव शान्ति राम रजवार ने किया. वहीं मंच के संस्थापक अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने कहा कि हरदयाल शर्मा की स्थाई सम्मान के लिए. बोकारो जनरल अस्पताल की नामकरण हरदयाल शर्मा के नाम से नामकरण की मांग करते हुए. महान…
Koderma news: असनाबाद में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचते ही उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। मौके पर काजी-ए- शहर व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार कोडरमा मुफ्ती नसीम साहब और बुद्धिजीवियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौजूद लोगों ने कहा कि साजिद हुसैन से क्षेत्र के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीदें हैं। मौके पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी, कांग्रेस युवा नेता सईद नसीम, मो. आरिफ अंसारी, मो. मकसूद, मो. शकील, मो. अमजद,…
Chatra news : युवा शक्ति को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं से अवगत कराने के उद्देश्य से यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चतरा कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रस्तुतीकरण कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, माय भारत के युवा अधिकारी अब्दुल फारूक, चतरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की…
Kolkata: टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट जगत लंबे समय तक याद रखेगा। ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर एलन ने मात्र 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर न केवल अपनी टीम को फाइनल में पहुँचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया। Read more: ईडन में फिन एलन का ‘तूफान’: 33 गेंदों में सबसे तेज शतक, न्यूजीलैंड फाइनल में! सिक्सर किंग: पूरन और हेटमायर को पीछे छोड़ा— इस पारी के दौरान एलन ने 8 छक्के…
