फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिक्षक दिवस पर 1306 झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

Bokaro : शिक्षक दिवस के सुअवसर पर बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के झारखण्ड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति-भवन,टाउन हॉल में ऐतिहासिक रुप में आयोजित किया गया.इस समारोह में कुल 1306 आंदोलनकारियों का गजट नोटिफिकेशन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  शिक्षक दिवस के सुअवसर पर बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के झारखण्ड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति-भवन,टाउन हॉल में
ऐतिहासिक रुप में आयोजित किया गया.इस समारोह में कुल 1306 आंदोलनकारियों का गजट नोटिफिकेशन एवं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह श्रीमान उपायुक्त अजय नाथ झा जी के श्री हाथों द्वारा सम्मानित किया गया. उपायुक्त महोदय ने एक-एक आंदोलनकारियो को झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनके त्याग,संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए आभार एवं धन्यवाद प्रकट कियें।सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह वितरण करते हुए हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात है. झारखंड आंदोलनकारी के सम्मान से ही मेरा सम्मान है.वितरण समारोह के दौरान झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, बोकारो जिला की ओर से जिला अध्यक्ष -राजदेव माहथा के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया गया:-ज्ञापन में मांग किया गया है कि-1.झारखण्ड आंदोलन के महानायक बिनोद बिहारी महतो जी का आदमकद मुर्ति का स्थापना बोकारो हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर किया जाए।एवं जिले के सभी प्रखंडों के प्रमुख स्थानों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सुविख्यात तथा शहीद आंदोलनकारियों का आदमकद मुर्ति स्थापित किया जाए।2.शहीद एवं वर्तमान में दिवंगत होने वाले आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए।3.झारखण्ड आंदोलनकारियों को जिला एवं प्रखंड स्तर पर एक-एक कमरा कार्यालय हेतु आवंटन किया जाए.4.सभी सरकारी कार्यालयों में आंदोलनकारियों का परिचय प्राप्त होने के बाद सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान दिया जाए।5.बुढ़े हो चुके एवं बीमार सभी आंदोलनकारियों को विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए।6.जिले के सभी प्रखंडों के चिन्हित आंदोलनकारियों का नाम, प्रखंडवार उसी प्रखंड में शिलापट्ट के माध्यम से नाम लिखित दर्ज कराया जाए।7.झारखण्ड आंदोलनकारियों को जिला स्तर एवं,प्रखंडों सहित होने वाले सभी विशेष बैठकों में आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया जाए।8.जिले के सभी चिंहित आंदोलनकारियों को प्रखंडवार एक-एक पक्का मकान मुहैय्या कराया जाए। बोकारो उपायुक्त श्रीमान अजय नाथ झा जी से झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा मांग करता है कि सभी मांगों को कार्यान्वित किया जाए।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, केन्द्रीय संस्थापक महासचिव -पुष्कर महतो,जिला अध्यक्ष राजदेव महथा,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की,केन्द्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं,जिला महासचिव खगेन्द्र नाथ वर्मा,जिला सचिव-राजकिशोर महतो-परमेश्वर मंडल,डाॅ०नागेश्वर महतो,संरक्षक-खिरोधर महतो-साधन माहथा-मधुसुदन सिंह,जिला उपाध्यक्ष-मंतोष पाठक-कृष्णा तिवारी-राज कपूर राय,बंशी ठाकुर,महानगर अध्यक्ष ज्योति लाल महतो-महासचिव राम पद महतो,शकील अहमद अंसारी, मनीलाल मांझी,बुद्धेश्वर महतो,महिला महासचिव सविता सिंह,के वी वर्मा, झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ललित नारायण, जिला संगठन मंत्री बनमाली दत्ता,भागीरथ महतो,नंदलाल महतो,जिला कोषाध्यक्ष अमिर शेख,विमल चंद्र महतो,दीनेश माहथा,सयब अंसारी,नारायण सिंह चौधरी,जगतु मांझी, ठाकुर राम महतो,सहदेव महतो,जान मोहम्मद अंसारी,भागीरथ महतो, राजकुमार माहथा,बोकारो जिला उपायुक्त के इस कार्य के लिए मोर्चा द्वारा कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कियाआज के उक्त समारोह में हजारों अलग राज्य आंदोलनकारी उपस्थित हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram