Bokaro : चास यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सर्वप्रथम अतिथि समाजसेवी गुलाबप्रसाद सिंह यादव और संयोजक राजेश कुमार यादव ने मंदिर पंडाल की फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत उद्धघाटन किया गया l तत्पश्चात मंदिर परिसर में पुरे विधि विधान से पंडित के मंत्रोच्चारण की ध्वनि में व्यवसायी संजय सोनी सहित सैकड़ो उपवास की महिलाओं ने श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की lमौके पर गुलाब सिंह यादव ने कहा कि मंदिर के स्थापना काल से ही नगर वाशी बहुत हीं धुमधाम से मिलजुलकर जन्माष्टमी का पर्व मनाते है lसंयोजक राजेश कुमार यादव ने कहा कि श्री कृष्ण भगवान के नाम मात्र जपने से सारे दुख का नाश हो जाता है lऔर घर में नकरात्मक शक्तियां नष्ट हो कर सकरात्मकता आती है एवं सुख शांति ओर समृद्धि आती है lअतिथियों का स्वागत एवं क्रार्यक्रम का संचालन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिबु यादवने किया l शनिचरी देवी कुमारी पुनम ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की l मौके पर कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह मनोज मुंडा अशोक शर्मा मंतोष यादव बनवारी भदानी अध्याशंकर अजय ठाकुर राकेश कुमार यादव विवेकानंद चौरसिया अजीत कुमार आदि मौजूद थे l





