फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं देते, समाज को दिशा भी देते हैं: प्रमोद सिंह

Bokaro: चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को IQAC के तत्वावधान में एनएसएस की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष एवं पूजा उत्कर्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ.

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को IQAC के तत्वावधान में एनएसएस की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष एवं पूजा उत्कर्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं।
सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। सभी भावी शिक्षक चरित्रवान एवं आदर्श शिक्षक बनकर समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष ने कहा कि शिक्षक का आचरण और व्यक्तित्व विद्यार्थियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसलिए भावी शिक्षकों को अपने ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आदर्श शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024-26 और 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कुमकुम कुमारी, रुपलता सिंह, नीलू कुमारी, अखिलेश कुमार, संचिता गोस्वामी, दीपशिखा, प्रदीप विश्वकर्मा, आईपी सिंह, अनामिका कुमारी, शालिग्राम सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram