Adityapur: रविवार सुबह-सुबह सीता बस्ती के लोग जैसे ही उठे, एक खबर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। रेलवे यार्ड की दीवार से सटे उस गंदे नाले में किसी का शव पड़ा है। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई – वो शव किसी और का नहीं, मोहल्ले के ही मंगल लोहार का था। पांच बेटियों के पिता, 5 दिन से थे गायब मंगल लोहार की उम्र करीब 55-60 साल थी। पांच बेटियां हैं उनकी। दिहाड़ी-मजदूरी करके जैसे-तैसे घर चलाते थे। मोहल्ले वाले बताते हैं…
Author: Faizal Haque
Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने परिचालन संबंधी आवश्यकताओं के कारण टाटानगर समेत आसपास के सेक्शन में कई यात्री ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव किया है। इन बदलावों से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रविवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है, जबकि कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड जानकारी जरूर चेक करें। डायवर्ट की गई ट्रेनें 1. 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी…
Lohardaga: जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अलौदी पंचायत के सुदूरवर्ती गांव चंदवा गढ़गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां स्थित प्राचीन शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन भक्ति में लीन रहे। गांव का यह महादेव मंडा झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जिसे प्राचीन काल से देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी विशेषता और धार्मिक महत्व भक्तों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है। महाशिवरात्रि को लेकर गांव में विशेष आयोजन किया गया था। आयोजन समिति की ओर से 12 घंटे…
Lohardaga: महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए शिवधामों में भक्तों की उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने दूध और जल से भगवान बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर खुद के साथ अपने परिवार और समाज की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कीं। भक्त सुबह से ही शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर कतारबद्ध हो गए थे। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। शिव मंदिरों की घंटियां व शंख ध्वनि से माहौल पवित्र हो उठा। महाशिवरात्रि पर शिव के रंग…
Chennai: टी20 विश्व कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया के सामने जीत के लिए 200 रनों की विशाल चुनौती रखी है। रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। यूएसए के लिए यह जीत अनिवार्य है ताकि वे सुपर-8 की दौड़ में बने रह सकें। मोनांक पटेल की कप्तानी शुरुआत यूएसए की शुरुआत काफी आक्रामक रही। कप्तान मोनांक पटेल और शायन जहांगीर ने पहले विकेट के लिए महज 6.5 ओवरों में 68 रन…
London, (UK): इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एक भयानक हादसे के बाद क्रिकेट की सुरक्षा तकनीकों पर दोबारा सोचने की बात कही है। पिछले हफ्ते डरहम में एक इंडोर ट्रेनिंग सेशन के दौरान स्टोक्स के चेहरे पर एक क्रिकेट गेंद जोर से लगी थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनके चेहरे की सर्जरी भी हुई। इस घटना के बाद स्टोक्स ने कसम खाई है कि वे अब बैटिंग प्रैक्टिस या कोचिंग के दौरान हमेशा हेलमेट पहनेंगे। हादसे ने बदला नजरिया स्टोक्स डरहम में युवाओं को कोचिंग दे रहे थे,…
Bengaluru: भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को नई ऊँचाई देने के लिए 17 फरवरी को बेंगलुरु में ‘6वां वार्षिक रक्षा संवाद’ आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वाउटरिन संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान एक ऐतिहासिक क्षण तब आएगा जब पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच 125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। रक्षा उद्योग में 10 साल का नया रोडमैप इस संवाद में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को अगले 10…
New Delhi: बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। 17 फरवरी को ढाका में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह भागीदारी दोनों देशों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और गहरी दोस्ती को दर्शाती है। पीएम मोदी की जगह ओम बिरला क्यों? बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा था। भारत ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए स्पीकर ओम बिरला…
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह मेगा इवेंट न केवल तकनीक का प्रदर्शन होगा, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य एआई (AI) को आम नागरिकों की जरूरतों और पब्लिक सर्विस डिलीवरी से जोड़ना है। ग्लोबल एआई हब बनेगा भारत मंडपम 70,000 वर्ग मीटर में फैले इस एक्सपो में दुनिया भर की तकनीक का संगम दिखेगा: अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस,…
Gandhinagar: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राहुल गांधी पर देश के किसानों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी व्यापार समझौतों (FTA) को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “राहुल गांधी कोई भी मंच तय कर लें, भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष उनसे बहस कर लेगा कि आखिर किसानों का नुकसान किसने किया है।” ट्रेड डील और किसानों के हित अमित शाह ने स्पष्ट किया कि इंग्लैंड, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड…
Munich, (Germany): अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की फजीहत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जर्मनी के म्यूनिख शहर का है, जहां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख (COAS) असीम मुनीर को एक छोटी लेकिन असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवेश द्वार के पास एक जर्मन सुरक्षा अधिकारी ने मुनीर को रोककर उनका पहचान पत्र (ID Card) ठीक से दिखाने को कहा। आईडी कार्ड को लेकर टोका, वीडियो हुआ वायरल वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि जब असीम…
Mumbai, (India): टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के 25वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में अपना दबदबा दिखाया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ग्रुप-सी से ‘सुपर-8’ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बन गई है, जबकि नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। होल्डर की गेंदबाजी के आगे पस्त हुआ नेपाल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम शुरुआत से ही दबाव…
Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिदा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अराध्या गोराई के रूप में हुई है। वह सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी और रोज की तरह स्कूल से ऑटो से घर लौटी थी। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, अराध्या घर के पास ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही…
Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पड़ा इलाके में हरे कृष्णा स्टेट के एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मकान मालकिन बबीता सिंह इन दिनों दिल्ली में हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसे और एक-एक कमरे की तलाशी लेकर…
Chaibasa news: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए चिन्हित मतदान दल रवानगी स्थल टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर तथा स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र के रूप में चिन्हित महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के.के. मुंडू, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चाईबासा जीतराय मुर्मू, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी सबिता टोप्पो,…
Chandil news: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत निमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चौक के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव निवासी बाबलु माहतो के रूप में हुई है। वह हलधर महतो के पुत्र थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाबलु माहतो किसी काम से रघुनाथपुर चौक की ओर आए थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर…
Jamshedpur news: गोलमुरी थाना क्षेत्र में कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद शहर का माहौल गुरुवार को तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग गोलमुरी मुख्य मार्ग पर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम राहगीरों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।…
Jamshedpur news: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का असर जमशेदपुर में व्यापक रूप से देखने को मिला। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) के नेतृत्व में साकची स्थित आलमबाग मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुबली पार्क स्थित उपायुक्त कार्यालय गेट तक पहुंचा। जुलूस और धरना कार्यक्रम में बिहार झारखंड सेल्स प्रतिनिधि यूनियन, भारतीय चिकित्सा एवं विक्रय प्रतिनिधि महासंघ, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन तथा संयुक्त किसान मोर्चा समर्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बिहार झारखंड सेल्स प्रतिनिधि यूनियन…
Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत पीडब्ल्यूआई चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन में शुक्रवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेल पटरी पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। घटना सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 337/6-8 के पास की है, जहां आठ हाथियों का समूह जंगल की ओर से निकलकर रेल लाइन की तरफ बढ़ता दिखाई दिया और धीरे-धीरे किलोमीटर 336/0 की दिशा में आगे बढ़ गया। उस समय ट्रैक मेंटेनर नाइट कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग पर तैनात थे। हाथियों को अचानक पटरी की ओर आते देख ड्यूटी पर मौजूद ट्रैक मेंटेनर और कीमैन ने सतर्कता बरती और…
Kota: राजस्थान की ‘शिक्षा नगरी’ कोटा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश को रुला दिया है। शनिवार की रात तलवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक खंडहर में तब्दील हो गई। इस भीषण हादसे में पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय होनहार छात्र आर्यन और एक अन्य व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई। चीख-पुकार और भयावह मंजर रात के करीब 9 बज रहे थे, तलवंडी के इस रेस्टोरेंट में छात्र और स्थानीय लोग रोज़ की तरह खाना खा रहे थे। तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पल भर में पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो…
