फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बच्चे को बंगाल ले जाने की थी कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे आर्यन महानंद को जमशेदपुर पुलिस ने करीब छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को अपहरण कर पश्चिम बंगाल ले जाने के आरोप में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur :  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे आर्यन महानंद को जमशेदपुर पुलिस ने करीब छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को अपहरण कर पश्चिम बंगाल ले जाने के आरोप में कैरेज कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय असलम खान को गिरफ्तार किया है। बच्चे की बरामदगी खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास से हुई। इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी जमशेदपुर पुलिस का सहयोग किया।

पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने शनिवार को बताया कि चार सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे कैरेज कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से समीर महानंद का तीन वर्षीय बेटा आर्यन महानंद अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने बर्मामाइंस थाने में इसकी सूचना दी। कुंती महानंद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिव के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जानकारी और मानवीय सूचना के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि बच्चे को पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया गया है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।

पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान आर्यन का पता खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास चला। टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और मौके से असलम खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की है।

जांच में आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चे को मुंबई ले जाने की कोशिश कर रहा था। बच्चे को दूसरे राज्य ले जाने के पीछे की मंशा और किसी गिरोह से उसके संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस आशंका को भी ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है कि कहीं बच्चों को बाहर ले जाकर बेचने से जुड़े किसी गिरोह की इसमें भूमिका तो नहीं है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram