फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों ने शिक्षकों को गुलाब के फूल, कार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। छात्रों ने स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ को भी उपहार देकर उनके प्रति सम्मान जताया। बच्चों के प्यार और सम्मान से शिक्षक काफी खुश नजर आए।

शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने बच्चों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि बच्चों में नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

स्कूल के सरपरस्त डॉ. एम. एन. जुबेरी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और बच्चों को शिक्षा के साथ इंसानियत, अच्छाई, प्रेम, देशभक्ति और माता-पिता की सेवा का संस्कार भी देते हैं।

उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

समारोह में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा, हेड इंचार्ज सना अनाम, तनवीर अहमद, अली जुबेरी समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहे। रमजान कॉलोनी शाखा से भी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने समारोह में हिस्सा लिया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram