फॉण्ट कनवर्टर NEW

बैग से ज्योमेट्री बॉक्स तक, 250 छात्रों को मिली पढ़ाई की सामग्री

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह स्थित मध्य विद्यालय में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसटीपी (बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज) के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत 250 विद्यार्थियों के बीच

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह स्थित मध्य विद्यालय में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसटीपी (बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज) के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत 250 विद्यार्थियों के बीच आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल, रंगों का डिब्बा, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स और स्केल समेत पढ़ाई में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री दी गई। शैक्षणिक सामग्री मिलने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

मौके पर एसटीपी, बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मानव संसाधन प्रमुख प्रणब भूटे, उत्तम कुमार दत्ता, ऑप्टिस्टोन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शुभंकर चक्रवर्ती सहित अनिमेष, रोबिन, सिला, माधुरी और दूलहन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति उनका लगाव भी मजबूत होता है।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना उनके शैक्षणिक विकास और बेहतर भविष्य की दिशा में सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी बच्चों के शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसे प्रयास करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram