फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

चौका में NH-33 पर बड़ा हादसा, टैंकर की चपेट में युवक घायल

Chauka : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार को तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चालीबासा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chauka :  सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार को तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चालीबासा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

बताया जाता है कि रांची निवासी मो. मुसायिद किसी काम से रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालीबासा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर रुका या फरार हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल मो. मुसायिद को तत्काल चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram