Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के निकट कुजू गांव में शनिवार को एक युवक द्वारा पुल से नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के बुनुमलता गांव निवासी 20 वर्षीय समीर कुंकल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो…
Author: Faizal Haque
Chaibasa News: महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग की 36 विज्ञान प्रशिक्षुओं ने अपने पाठ्यक्रम के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित टाटा मल्टीस्किल सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को कौशल विकास कार्यक्रमों, तकनीकी प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और उद्योग आधारित शिक्षण-अधिगम गतिविधियों की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान टाटा मल्टीस्किल सेंटर के राजीव कुमार और रोशनी कुमारी झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेंटर में संचालित विभिन्न व्यावसायिक एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रिशियन, टू-व्हीलर सर्विस तकनीशियन, वेयरहाउस पैकर्स, इंडस्ट्रियल सिलाई मशीन ऑपरेटर और ब्यूटीशियन जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के…
Chaibasa News: शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले में लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा के लिए 79 बच्चों का चयन किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती और उसके कारोबार से जुड़े एक मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। यह मामला टोंटो थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2020 में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती और उससे जुड़े कारोबार की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की थी। इस संबंध में 19 मार्च 2020 को टोंटो थाना कांड संख्या 06/2020 दर्ज किया गया था। मामले में बड़ा कूचियां गांव…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर में शनिवार सुबह सुदामा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। आग की लपटें और धुएं के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और कार्बन गैस का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। रिहायशी क्षेत्र में स्थित गोदाम में समय रहते आग बुझ…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लुपुंगगुटू पंचायत के पाताहातु एवं लुपुंगगुटू गांव में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का आयोजन ग्रामीण मुंडा सुनील देवगम की अध्यक्षता में किया गया। यह अभियान झारखंड सरकार के निर्देश और जिला प्रशासन की पहल के तहत चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रैली निकालकर नशा छोड़ने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि नशे की आदत को जड़ से खत्म करना है और बेहतर जिंदगी को अपनाना है। साथ ही नशे…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बड़ाजामदा और नोवामुंडी क्षेत्र में संचालित एक संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग छिनतई, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में करता था। पुलिस अधीक्षक को 20 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बड़ाजामदा के…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि तथा जिले के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, नियमित आपूर्ति, गुणवत्ता नियंत्रण और उपभोक्ता सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक…
Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप चौकेगढ़िया मैदान में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान ईचाडीह पंचायत के चौका-आदरडीह गांव निवासी 70 वर्षीय सनातन गोप के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह मैदान में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव के पास एक साइकिल और टॉर्च भी बरामद हुई है। शरीर पर खून…
Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के मांझीडीह टोला में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे रक्तरंजित अवस्था में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों की नजर तालाब के पास पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति…
Jamshedpur News; जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे कई ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। इसके कारण लो वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने तथा ट्रांसफार्मरों के खराब होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। विधायक ने बागुनहातु, साकची, छायानगर, भुइयांडीह, बाबूडीह, जोजोबेड़ा और बिरसानगर के…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदर्श शिक्षक विमल किशोर बोयपाई के पिता और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी 83 वर्षीय जगदीश चंद्र बोयपाई का निधन हो गया। उन्होंने टुंगरी स्थित अपने आवास में कई दिनों से चल रही बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से बोंडोलगुटु निवासी थे। जगदीश चंद्र बोयपाई अपने पीछे पत्नी, तीन विवाहित पुत्र, बहुओं और पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे चिंतनशील व्यक्तित्व के धनी और सामाजिक उत्थान के समर्थक रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरकेला से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा जिला स्कूल चाईबासा और स्नातक की पढ़ाई टाटा कॉलेज चाईबासा…
Koderama News: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज शनिवार को मरकच्चो प्रखंड के मुर्कमनाय गांव में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी में 20 एवं 21 जून को आयोजित नेशनल गेम चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया है। शिहान अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले से विद्या कुमारी, सोनाली कुमारी, हर्षिता कुमारी, रेणुका कुमारी, शुशीला कुमारी, रूपा कुमारी एवं प्रीति उरांव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनके साथ झारखंड राज्य के कुल 32 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रायपुर रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों के प्रस्थान के अवसर पर खेल प्रेमियों एवं…
Lohardaga News: कभी शांत और अनुशासित माने जाने वाला कुडू आज नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति से कराह रहा है। यह अब केवल सामाजिक बुराई नहीं रह गई है, बल्कि कानून-व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। हैरानी की बात यह है कि जिन स्थानों पर लोगों की सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है। कृषि फार्म परिसर, बस स्टैंड, बस स्टैंड के पीछे बंगला मोहल्ला और अहद कॉलोनी जाने वाला मार्ग बिना चारदीवारी वाले स्कुल इन दिनों खुलेआम नशाखोरी के केंद्र बन…
Bokaro News: गाँव और गरीब के हक और इंसाफ की आवाज बनकर सड़क से सदन तक इंकलाब लाने का नाम ही समाजवाद है । ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली लखनऊ में सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कहा । इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव और मुल्क में हुकूमत की ओर से बेगुनाहों अबलाओ कमजोरो अकलियतों पे हो रहे जुल्म पे काफी संजीदगी से विचार विमर्श किया गया। मुमताज अली ने अपने लीडर अखिलेश यादव को झारखंड बिहार बंगाल में समाजवादी…
Koderama News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी, डोमचांच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सम्मानित सदस्यों ने प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों…
Jamshedpur news: उलीडीह पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी पकड़ लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उलीडीह थाना प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने शुक्रवार को बताया कि 18 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नीले रंग की आर-15 मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम…
Ranchi news: झारखंड में राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। हमर अधिकार मंच के सचिव एवं आरटीआई कार्यकर्ता चन्द्रदेव कुमार वर्णवाल ‘चंदू’ ने आरोप लगाया है कि राज्य सूचना आयुक्तों के चयन से संबंधित जानकारी मांगने के बावजूद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग सूचना उपलब्ध नहीं करा रहा है। उन्होंने इसे सूचना के अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत बताते हुए विभागीय रवैये पर गंभीर आपत्ति जताई है। चन्द्रदेव वर्णवाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन देकर राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता,…
Jamshedpur news: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में कार्यरत महिला सिपाही संगीता खालको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। संगीता खालको भालूबासा मुस्लिम बस्ती की निवासी है। उसका पुत्र मो. सलमान पहले से ही इस हत्याकांड समेत कई अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद है। सलमान पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी और…
