Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हेमंत-धीरज की मुलाकात का बड़ा असर! लोहरदगा में बनेगा हाईटेक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच
Jharkhand

हेमंत-धीरज की मुलाकात का बड़ा असर! लोहरदगा में बनेगा हाईटेक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News: झारखंड के विकास, खेल अवसंरचना और लोहरदगा को नई पहचान दिलाने की दिशा में राजधानी नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के समग्र विकास, खेल और पर्यटन को गति देने के साथ-साथ लोहरदगा के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान का आधुनिकीकरण रहा।मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने का विस्तृत प्रस्ताव रखा।

उन्होंने मैदान में फ्लड लाइट की स्थापना, अत्याधुनिक पवेलियन का निर्माण, दर्शकों के लिए बेहतर गैलरी, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, अभ्यास सुविधाओं और अन्य आवश्यक खेल अवसंरचना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीएस कॉलेज का क्रिकेट मैदान वर्षों से लोहरदगा और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र रहा है। यदि यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित होती हैं तो राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने जिले में ही बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा तथा खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।

मुलाकात के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी चर्चा बेहद सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि झारखंड के समग्र विकास, खेल, पर्यटन और लोहरदगा की आवश्यक परियोजनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री ने जिन विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है, उनके धरातल पर उतरने से जिले के युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपेक्षित मंच नहीं मिल पाता। बीएस कॉलेज मैदान में फ्लड लाइट और आधुनिक पवेलियन बनने से खिलाड़ियों को दिन और रात दोनों समय अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी तथा बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मुलाकात को आत्मीय और सकारात्मक बताते हुए कहा कि धीरू बाबू मेरे बड़े भाई हैं। उनकी सभी बातों और मांगों को गंभीरता से सुना है।

जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, उनके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने धीरज प्रसाद साहू के अनुभव और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उनके सुझाव हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई से मिलकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। उनके अनुभव झारखंड के विकास में हमेशा उपयोगी रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसे राज्य सरकार और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के बीच विकासोन्मुख समन्वय का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

वहीं लोहरदगा के खेल प्रेमियों और युवाओं में भी उम्मीद जगी है कि बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर जिले को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। यदि प्रस्तावित योजनाएं मूर्त रूप लेती हैं तो न केवल लोहरदगा बल्कि पूरे झारखंड के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राज्य में खेल एवं पर्यटन दोनों क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

RECENT ADDA.

CRPF जवान की मौत पर चतरा में उबाल,CRPF जवान की मौत , सांसद-विधायक भी आंदोलन के समर्थन में

July 11, 2026

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

July 11, 2026

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

July 11, 2026

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम घोषित, विज्ञान में रवि और कला में सोनिका ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

July 11, 2026

बेटी-दामाद को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे थे, चलती ट्रेन से उतरते ही हुआ बड़ा हादसा, पैर बुरी तरह घायल

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.