फॉण्ट कनवर्टर NEW

राजद ने झारखंड में बदली संगठन की तस्वीर, एक साथ कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bokaro News: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है ! जिसमें धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है !
जिसमें धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चतरा के उमा शंकर साव , पलामु के बिरजु प्रसाद यादव , गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव , देवघर के शिबू रवानी , साहिबगंज के सुनील साह , गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष तथा चतरा के सरयु राणा , गढ़वा के राम भजन गुप्ता , जमशेदपुर के मनोज गुप्ता , जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह , बोकारो के रवि कुमार गुप्ता , गढ़वा के अम्बिका चौधरी , देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है !
प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने यह भी बताया कि पूर्व और आज के घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव जी एवं झारखंड प्रदेश के सम्माननीय प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव जी की गरीमामय उपस्थिति में मनोनयन पत्र निर्गत किया जाएगा ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram