फॉण्ट कनवर्टर NEW

बेटी-दामाद को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे थे, चलती ट्रेन से उतरते ही हुआ बड़ा हादसा, पैर बुरी तरह घायल

Koderama News : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने आए मुस्ताक खान चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में संतुलन खो बैठे और ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनका

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने आए मुस्ताक खान चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में संतुलन खो बैठे और ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में उनका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन आरपीएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई। घटना सुबह करीब 10:36 बजे गाड़ी संख्या 12382 डाउन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से खुलने के दौरान हुई। ट्रेन मैनेजर ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। मौके पर मौजूद आरपीएफ टीम ने यात्रियों की मदद से घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। जयनगर थाना क्षेत्र के खेसकरी के रहने वाले मुस्ताक खान अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आए थे। वे दोनों को ट्रेन में बैठाकर निकल रहे थे इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे चले गए। हादसे में मुस्ताक खान गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका दाहिना पैर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram