फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में पॉलिटेक्निक परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, डीसी बोले- कदाचार और लापरवाही बिल्कुल नहीं

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार, 12 जुलाई को होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बैठक सह ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। बैठक में उप

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार, 12 जुलाई को होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बैठक सह ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक और परीक्षा से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन चाईबासा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगा, जिसमें कुल 1,585 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल टीम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रवेश के समय निर्धारित मानकों के अनुसार सघन जांच की व्यवस्था करने तथा महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने विशेष तैयारी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई परीक्षार्थी बारिश में भीगकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उसके लिए केंद्र परिसर में चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। साथ ही अतिरिक्त छतरी, तौलिया और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं वितरण, सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता बनाए रखने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram