फॉण्ट कनवर्टर NEW

द रामेश्वर वैली स्कूल में ब्लू डे की धूम, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीता सबका दिल

Koderama News: द रामेश्वर वैली स्कूल के किंडरगार्डन विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच ‘ब्लू डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा खेल-खेल में सीखने का अवसर

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  द रामेश्वर वैली स्कूल के किंडरगार्डन विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच ‘ब्लू डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करना था।
इस अवसर पर सभी बच्चे नीले रंग की आकर्षक पोशाक पहनकर विद्यालय पहुँचे। बच्चों ने कविता, गीत,रंग पहचान गतिविधियों एवं मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सम्पृति, वीर, फैजा, अनघ, आदित्य, अभ्युदय, प्रज्ञा, रितिका, सैयद अली, कनिष्क, कृतिका, हरजोत, धृति आर्या सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि बर्नवाल ने कहा कि नीला रंग शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के रंगों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षिकाओं में शाची, श्वेता, सीमा, निकिता एवं प्रीति ने बच्चों को सरल एवं रोचक ढंग से बताया कि आसमान नीला दिखाई देता है, समुद्र भी नीला दिखाई देता है तथा नीला रंग हमें शांति, धैर्य और अनंत संभावनाओं का संदेश देता है। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नीले रंग से जुड़ी अनेक जानकारियाँ प्राप्त कीं और पूरे दिन आनंदमय वातावरण में सीखने का अनुभव किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के थीम आधारित कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं रंगों की पहचान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram