फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में एसआईआर अभियान तेज, नगर कांग्रेस ने बूथों पर भरवाए गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की बड़ी अपील

Lohardaga News: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 03, 04 एवं 07 के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नगर कांग्रेस द्वारा मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया गया।अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं बूथ स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News:  नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 03, 04 एवं 07 के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नगर कांग्रेस द्वारा मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया गया।अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र भरवाने में सहयोग किया।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ हुसैन बब्लू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से कोई भी वंचित न रहे। अभियान में नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद खान मीनू, वार्ड अध्यक्ष अय्याज अहमद लड्डन तथा बीएलए-2 के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने बूथों पर उपस्थित मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देते हुए गणना प्रपत्र भरवाने में सहयोग किया और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए लोगों से जागरूक होकर इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। नगर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन आगे भी वार्डवार अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचेगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है और कांग्रेस कार्यकर्ता इसी उद्देश्य के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram