फॉण्ट कनवर्टर NEW

संत ज़ेवियर्स बोकारो की डायमंड जुबिली की तैयारी शुरू, BOXA ने लॉन्च किया पंजीकरण अभियान

Bokaro News: संत ज़ेवियर्स स्कूल, बोकारो की आगामी हीरक जयंती (डायमंड जुबिली) समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो ओल्ड ज़ेवियरियंस एसोसिएशन (BOXA) द्वारा शनिवार को दोपहर 12:30 बजे विद्यालय के चैपल हॉल में बैठक-सह-पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 26 से 28 दिसंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: संत ज़ेवियर्स स्कूल, बोकारो की आगामी हीरक जयंती (डायमंड जुबिली) समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो ओल्ड ज़ेवियरियंस एसोसिएशन (BOXA) द्वारा शनिवार को दोपहर 12:30 बजे विद्यालय के चैपल हॉल में बैठक-सह-पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया।
बैठक में आगामी 26 से 28 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय डायमंड जुबिली समारोह की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समारोह के लिए पंजीकरण अभियान का शुभारंभ, सहयोग राशि एवं स्वैच्छिक दान संग्रह की प्रक्रिया भी प्रारंभ करने की चर्चा हुई।बैठक बोक्सा संरक्षक डीजी अनिल पालटा के देखरेख में की गई। पलटा ने कहा कि स्कूल की स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है जो भव्य होगा।
एसोसिएशन का मानना है कि डायमंड जुबिली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी मित्रताओं को पुनः जीवंत करने, अपने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए अविस्मरणीय यादें संजोने का सुनहरा अवसर है।
बोक्सा के अध्यक्ष कृष्ण चंद ने बताया कि बोकारो एवं आसपास के सभी पूर्व ज़ेवियरियंस (BOXANS) से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें तथा इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। साथ ही अपने बैचमेट्स एवं अन्य पूर्व विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करें। बैठक में सचिव साजन कपूर, बोक्सा कमेटी के रोहित तलवार, शैलेश चौधरी, चंद्ररिमा रे , मिनी कपूर , रजत नाथ, परबीर दास , शान्तानु दास , अमनदिप , अविना डे , पुनम सिंह, गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे। बैठक के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए लंच की भी व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram