फॉण्ट कनवर्टर NEW

कड़ी मेहनत लाई रंग, डीपीएस चास के अनिमेष को मिली सेल फुटबॉल अकादमी में जगह

Bokaro News; दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि का क्षण आया जब विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का प्रतिष्ठित सेल (SAIL) फुटबॉल अकादमी, बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 के लिए प्रोविजनल चयन हुआ । अंतिम

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News; दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि का क्षण आया जब विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का प्रतिष्ठित सेल (SAIL) फुटबॉल अकादमी, बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 के लिए प्रोविजनल चयन हुआ । अंतिम इंडक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिमेष ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित कर इस प्रतिष्ठित अकादमी में स्थान बनाया। अनिमेष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रशिक्षकों तथा सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनिमेष की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में बताया कि डीपीएस चास हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देता रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य सह-पाठ्यक्रम क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। अनिमेष की सफलता इसी सकारात्मक वातावरण, नियमित प्रशिक्षण और उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका/ प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने अनिमेष बाउरी को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि अनिमेष ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड तथा देश का नाम रौशन करेंगे। यह उपलब्धि विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी।

इस उपलब्धि पर उनके माता- सुनीता बाउरी, पिता- आभास कुमार बाउरी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय और प्रशिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिले प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उनके पुत्र को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सेल फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अनिमेष अपने खेल कौशल को और निखारेंगे तथा भविष्य में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चयन बोकारो के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram