Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टैटू का शौक कहीं बन न जाए त्वचा की परेशानी, इन गलतियों से बचें

स्थायी टैटू बनवाते समय दूषित सुई और उपकरणों से संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए साफ स्टूडियो चुनने और टैटू बनने के बाद सही देखभाल जरूरी है।

टैटू बनवाने के टिप्स

टैटू बनवाने के दौरान साफ-सफाई की अनदेखी या बाद में उचित देखभाल नहीं करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। बाजार में स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के टैटू उपलब्ध हैं। अस्थायी टैटू त्वचा की सबसे ऊपरी परत यानी एपिडर्मिस पर बनाए जाते हैं, जबकि स्थायी टैटू त्वचा की दूसरी परत डर्मिस में बनाए जाते हैं। स्थायी टैटू के दौरान सुई के माध्यम से त्वचा में रंग पहुंचाया जाता है। ऐसे में उपकरणों और सुई की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

साफ स्टूडियो और नई सुई का करें चुनाव

टैटू बनवाने के लिए हमेशा ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां साफ-सफाई के उचित इंतजाम हों। टैटू कलाकारों के अनुसार, इस्तेमाल की गई सुई को दोबारा किसी दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति के लिए नई और साफ सुई का उपयोग जरूरी है। दूषित उपकरणों के इस्तेमाल से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए टैटू बनाने वाले उपकरणों की सफाई और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर

टैटू बनवाने के बाद ऐसे करें देखभाल

टैटू बनवाने के बाद उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। शुरुआती दिनों में टैटू वाली जगह को धूल और सीधी धूप से बचाना चाहिए। त्वचा को साफ रखने के लिए हल्के साबुन या हैंड वॉश का इस्तेमाल करें। धोने के बाद उस हिस्से को धीरे से सुखाएं। जरूरत के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाया जा सकता है, लेकिन बहुत अधिक क्रीम या लोशन लगाने से बचना चाहिए।

टैटू वाली त्वचा को साफ करते समय लूफा या किसी सख्त वस्तु से रगड़ना नहीं चाहिए। ठीक होने के दौरान खुजली या पपड़ी बनना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है। ऐसी स्थिति में त्वचा को खरोंचने या पपड़ी खींचकर हटाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसे अपने आप ठीक होने देना चाहिए।

स्विमिंग और टाइट कपड़ों से करें परहेज

टैटू पूरी तरह ठीक होने तक स्विमिंग पूल, नदी और हॉट टब में जाने से बचना चाहिए। टाइट और सिंथेटिक कपड़ों के बजाय आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए, ताकि टैटू वाली जगह पर रगड़ न लगे। बाहर जाते समय शुरुआती दिनों में टैटू को साफ कपड़े से ढककर रखना चाहिए। त्वचा पूरी तरह ठीक होने के बाद धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ फिल्म के दृश्यों पर बवाल: झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

लालिमा, सूजन और पस दिखने पर लें चिकित्सकीय सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार, टैटू बनवाने के बाद यदि त्वचा पर असामान्य लालिमा, सूजन, तेज दर्द या पस जैसे लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। सही जगह का चुनाव, स्वच्छ उपकरण और नियमित देखभाल अपनाकर टैटू से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम किया जा सकता है।

मालूम हो कि युवाओं में टैटू बनवाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। अब केवल युवा ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवा रहे हैं। हाथ, पैर और गर्दन पर तरह-तरह के डिजाइन बनवाने का चलन लोकप्रिय हो रहा है। इनमें ब्लैक एंड व्हाइट के साथ रंगीन टैटू, फूल-पत्तियां, जानवरों की आकृतियां, अलग-अलग डिजाइन, पसंदीदा व्यक्तियों और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े चित्र शामिल हैं।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें