Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट: सीएम योगी

लखनऊ में 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 9.70 लाख नौकरियों का जिक्र कर सपा पर निशाना साधा और अगले हफ्ते 50 हजार नियुक्तियों की बात कही।

202611274026627

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है, उसकी गति सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा, क्योंकि उसे नोट गिनने के अलावा कुछ और गिनना आता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। अगले सप्ताह आठ हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और शिक्षा आयोग के दो हजार चयनित अभ्यर्थियों समेत करीब 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चयनित 1,594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद यह बात कही।

भर्तियों और परियोजनाओं पर तीखे बोल

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी और सिफारिश व लेन-देन के बिना काम नहीं होता था। आज मेरिट के आधार पर युवाओं को नियुक्ति मिल रही है। नवनियुक्त लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों से उन्होंने कहा कि दबाव में गलत फाइल पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय गोमती रिवरफ्रंट पर 167 करोड़ के बजट के मुकाबले 1,400 करोड़ खर्च हुए, फिर भी काम अधूरा रहा। जेपीएनआईसी पर भी 200 करोड़ के डीपीआर के मुकाबले 800 करोड़ खर्च होने के बाद काम अधूरा रहने की बात उन्होंने कही।

यह भी पढ़ें: काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति, बाबा विश्वनाथ से मांगी देश की सुख-समृद्धि

पेंशन, अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जिक्र

पुरानी पेंशन पर सीएम योगी ने कहा कि 2005 में सपा सरकार ने नई पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन 2017 तक खाते नहीं खोले गए और अंशदान जमा नहीं हुआ। वर्तमान सरकार ने खाते खुलवाए, अंशदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया और बजट से 10 हजार करोड़ रुपये देकर 14 लाख कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया। उन्होंने दावा किया कि साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है और बजट तीन लाख करोड़ से बढ़कर 9.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। कानून-व्यवस्था और निवेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में एके-203 राइफल और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, जबकि अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होती है।

वित्त मंत्री का बयान और मंच से नियुक्ति पत्र

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वित्तीय अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और तैनाती मेरिट व विकल्पों के आधार पर पारदर्शी ढंग से होगी। उन्होंने कहा कि अब तक नौ लाख से अधिक नियुक्तियां हुई हैं और चुनाव से पहले एक लाख और नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है। मंच पर सीएम ने सहायक लेखाकार पद पर कृष्णकांत व्यास, अभय प्रताप सिंह, दीपमाला, सोनम सैनी सहित 15 और लेखा परीक्षक पद पर गौरव पांडेय, डिम्पल यादव, रोहन सोनकर, सान्निध्य सिंह व कपिल कुमार को नियुक्ति पत्र दिए।

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम का भव्य आगाज, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें