Skip to content
48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को पटना के बापू सभागार में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में वर्ष 2030 तक प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल राज्य में प्रतिदिन करीब 48 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।

पटना। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को पटना के बापू सभागार में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में वर्ष 2030 तक प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल राज्य में प्रतिदिन करीब 48 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार में डेयरी क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुधा और कॉम्फेड के उत्पादों की पहचान देश-दुनिया में बढ़ रही है। राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार भी बिहार को सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधा के माध्यम से बकरी के दूध के संग्रहण और विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य

कार्यक्रम में डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इनमें डेयरी सहकारी समितियों के लिए दूध संग्रहण और डेटा प्रोसेसिंग इकाइयों का वितरण, पटना और मुजफ्फरपुर में मिनरल मिक्सचर प्लांट तथा समस्तीपुर में एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण शामिल है।

ललन सिंह ने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पशु सखी तैयार की जा रही हैं। ये पशुपालकों को जरूरी सहायता और मार्गदर्शन देंगी। इससे महिलाओं को रोजगार और नियमित आय के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दूध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों की आय और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। बिहार सरकार डेयरी और पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य बिहार को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के साथ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

यह भी पढ़ें: पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में दूध उत्पादन लगभग दोगुना हुआ है। भारत आज दुनिया के कुल दूध उत्पादन का करीब एक चौथाई हिस्सा उत्पादित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सुधा ने असम में एक लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाला प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया है। जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी इसी क्षमता का यूनिट शुरू किया जाएगा। इससे बिहार के दूध उत्पादकों को नए बाजार मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें