Skip to content
Log In
बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व

बिहार में सजेगा खेलों का महाकुंभ! विश्व कप से मैराथन तक, CM सम्राट का रोडमैप तैयार

सीएम सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने, खेल परिसरों के हस्तांतरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के निर्देश दिए।

सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में प्रस्तावित विभिन्न खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएम ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आयोजनों को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक प्रस्तावित बड़े आयोजन

बैठक में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च समारोह, राजगीर में विंटर कैंप, एफआईई कैडेट एवं जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, बिहार रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप, एफआईएच प्रो लीग, बिहार पुरुष कबड्डी लीग तथा राजगीर मैराथन 2027 सहित कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम

खेल परिसरों का हस्तांतरण और उपकरण निर्माण पर जोर

सीएम ने बिहार में खेल परिसरों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन खेल परिसरों को संबंधित खेल संघों को जल्द से जल्द हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका प्रभावी उपयोग और उचित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खेल आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही राज्य में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बिहार में खेल सामग्री के निर्माण की संभावनाओं को विकसित किया जाए। इससे खेल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

प्रभारी मंत्रियों की सहभागिता और जन-जन तक खेल

सीएम ने कहा कि प्रत्येक महीने कम से कम एक खेल कार्यक्रम में संबंधित प्रभारी मंत्री की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोजनों को प्रोत्साहन मिले और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़े। बैठक में बिहार के खेल इतिहास पर बिहार संग्रहालय में खेल प्रदर्शनी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकाथॉन, महिला योग सप्ताह, ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, स्वदेशी एवं जनजातीय खेलों, गंगा तट पर बीच गेम्स कार्निवल तथा महिला कबड्डी लीग जैसे आयोजनों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, स्वास्थ्य और बिहार की पहचान को मजबूत करने का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में खेल मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना

Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *