Skip to content
Log In
कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर कुर्ला की घटना के बाद बीएमसी सख्त, मदरसे के भवन की होगी जांच रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील भोरे-भोरे कांपी बिहार की धरती, 2 सेकंड के झटके से मची हलचल मौत बनकर आया ट्रक! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, पांच की गई जान, 4 घायल Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव आस्था का सैलाब! गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, दीघा-एम्स रोड पर 3 KM जाम सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग? अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़

कितना सीखा, अब स्कूलों में खुलेगी बच्चों की पढ़ाई की पोल, योगी सरकार ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए योगी सरकार ने 'निपुण विद्यालय आकलन 2026-27' की कार्ययोजना जारी कर दी है, जो दो चरणों में संपन्न होगी।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बच्चों में बुनियादी भाषा व गणितीय समझ को परखने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निपुण भारत मिशन के तहत होने वाले ‘निपुण विद्यालय आकलन 2026-27’ को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए शासन ने रोस्टर बनाने, उसके सत्यापन, अधिकारियों के प्रशिक्षण और आकलन की पूरी कार्ययोजना जारी कर दी है।

इस पूरी कवायद का मकसद स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर की जांच प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए जिला स्तरीय टीमों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को तैयार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह आकलन दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें: स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया

आकलन की तैयारियों के तहत रोस्टर निर्माण, सत्यापन, प्रशिक्षण और ‘निपुण लक्ष्य ऐप’ पर व्यावहारिक अभ्यास को शामिल किया गया है। इससे आकलन करने वाली टीमों को काम करने के तरीके की साफ जानकारी मिलेगी और पूरे प्रदेश के जिलों में एक समान व्यवस्था लागू हो सकेगी। सरकार का मानना है कि निपुण भारत मिशन के जरिए बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए जो काम हो रहे हैं, यह आकलन उनकी जमीनी हकीकत को समझने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा।

प्रक्रिया को जमीन पर उतारने के लिए 25 नवंबर से प्रशिक्षण का दौर शुरू हो रहा है। 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोस्टर बनाने को लेकर ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से होने वाली इस ट्रेनिंग में डायट प्राचार्य, नोडल अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), जिला समन्वयक और एसआरजी सदस्य जुड़ेंगे।

इसके बाद 27 नवंबर को रोस्टर सत्यापन, प्रशिक्षण रिपोर्ट और निपुण लक्ष्य ऐप पर काम करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण होगा, जिसमें सभी जिलों के प्रशिक्षण समन्वयक और नए एसआरजी सदस्य हिस्सा लेंगे। 30 नवंबर को लखनऊ स्थित एससीईआरटी में निपुण भारत मिशन पर ओरिएंटेशन और ऐप पर हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया जाएगा, जिसमें सभी जिलों के निपुण मिशन समन्वयक शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई

जिला और संस्थान स्तर पर ट्रेनिंग का दायरा बढ़ाते हुए 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में कार्यक्रम होंगे। इसमें डायट प्राचार्य, प्रवक्ता, समन्वयक, एसआरजी, एआरपी और डीएलएड प्रशिक्षुओं को राज्य परियोजना कार्यालय के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर को सभी संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के लिए एक रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी आयोजित होगी।

महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश दिया है कि पीटीएमएफ के रूप में भेजी गई स्कूलों की सूची के आधार पर डायट प्राचार्य रोस्टर तैयार कराएं और इसे 30 नवंबर 2026 तक राज्य परियोजना कार्यालय को भेज दें। ऑनलाइन बैठकों के लिंक अलग से भेजे जाएंगे। महानिदेशक ने कहा कि निपुण विद्यालय आकलन के जरिए हम बच्चों की बुनियादी भाषा और गणित की समझ को परख कर उसमें सुधार के जरूरी कदम उठा रहे हैं। सुव्यवस्थित प्रशिक्षण और सत्यापन से हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे को उसकी कक्षा के स्तर के अनुरूप ज्ञान हासिल हो।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *