Skip to content
Log In
पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन कटिहार में पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, 5 घायल; सांसद बचे 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी

झारखंड के सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे, हाईकोर्ट में सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय

झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। फिलहाल वित्तीय मूल्यांकन का काम चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट से 3 सप्ताह का समय मांगा है।

हाईकोर्ट

रांची: झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। फिलहाल वित्तीय मूल्यांकन का काम चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट से 3 सप्ताह का समय मांगा है।

हाईकोर्ट ने मांगी टेंडर की प्रगति रिपोर्ट

मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 3 सप्ताह बाद तय की है। कोर्ट ने राज्य सरकार को अगली सुनवाई में टेंडर की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: पलामू में याद किए गए नरू बाबू, 115वीं जयंती पर लोगों ने किया नमन

तरुण महतो की पिटाई मामले में रिपोर्ट पेश

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से तरुण महतो की पुलिस हिरासत में पिटाई से जुड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट की रिपोर्ट भी शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश की गई।

इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 20 नवंबर तक टेंडर की टेक्निकल बीड फाइनल करने का निर्देश दिया था।

पुलिस कस्टडी में तरुण महतो की हुई थी पिटाई

बता दें कि तरुण महतो वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से इचागढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी थे। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 की रात इचागढ़ पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर भी दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 25-26 नवंबर को विधानसभा में होगा सियासी घमासान, सरकार और भाजपा ने बनाई रणनीति

पत्नी की चिट्ठी पर हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

इस मामले को लेकर तरुण महतो की पत्नी ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। इसके बाद कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरायकेला के एसपी को संबंधित दस्तावेजों के साथ अदालत में उपस्थित होने का निर्देश भी दिया था।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 सप्ताह बाद होगी। सभी की नजरें सरकार की ओर से पेश की जाने वाली टेंडर प्रगति रिपोर्ट पर रहेंगी।

Read more : गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *