Skip to content
Log In
राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट को इजरायल करेगा सम्मानित, बहादुरी से टाला था बड़ा हादसा

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए इजरायल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली : फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी बहादुरी के लिए इजरायल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने की है। 30 सितंबर को फ्लाइट FZ 1073 में एक गंभीर घटना के दौरान कैप्टन स्मित ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना टालने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान विमान में सवार छह इजरायली नागरिकों ने भी उनकी मदद की थी।

छह इजरायली नागरिकों को मिला वीरता पुरस्कार

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने 8 अक्टूबर को यरूशलम में आयोजित एक समारोह में छह इजरायली नागरिकों को नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में ज्विका मानेस, ताली मानेस, यानीव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, असाफ राजुआन और पारडिलोव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद

इन नागरिकों ने विमान में संकट के दौरान हमलावर को काबू करने और पायलट की मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति ने सभी की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उन्होंने खतरे के समय साहस और समझदारी का परिचय दिया।

स्वस्थ होने के बाद सम्मानित होंगे भारतीय पायलट

राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद भारतीय पायलट को भी नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि कैप्टन को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात होगी।

हमास हमले के बाद शुरू हुआ था पुरस्कार

इजरायल में नागरिक वीरता पुरस्कार की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद की गई थी। इस पुरस्कार के जरिए उन आम नागरिकों को सम्मानित किया जाता है, जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना खतरे का सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, जहर देने की आशंका से हड़कंप

Read more : लातेहार में महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई और बदसलूकी का आरोप, CM ने लिया संज्ञान

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *