फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव, भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन का आयोजन

चैनपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चैनपुर खंड में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चैनपुर खंड में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।यह भव्य पथ संचलन चैनपुर खंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों से एक साथ प्रारंभ हुआ। संचलन मेन रोड, बैंक रोड, थाना रोड, ब्लॉक मोड़, चर्च रोड और अल्बर्ट एक्का चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने इसका स्वागत किया। पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन आकर्षण का केंद्र रहा। पथ संचलन का समापन वापस दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ।समापन कार्यक्रम में प्रांत संपर्क प्रमुख श्री राजीव कमल बिट्टू जी ने स्वयंसेवकों का बौद्धिक मार्गदर्शन किया। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी संघ ने राष्ट्र सेवा का व्रत नहीं छोड़ा। उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण के कार्य में और अधिक सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। श्री बिट्टू ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों और समाज में इसके सकारात्मक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी विधि-विधान से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू के अलावा सम्मी कुमार गुमला विभाग प्रचारक, जिला सामाजिक समरसता संयोजक अजय कुमार, विभाग कार्यवाह त्रिलोचन प्रधान और जिला कार्यवाह लक्ष्मी कुमार सहित प्रखंड के अन्य गणमान्य स्वयंसेवक और पदाधिकारी उपस्थित रहे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram