Skip to content
Log In
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

आसमान से सीधे पार्किंग में आकर धड़ाम से गिरा अमेरिकी विमान, 2 लोगों की मौ’त

World News: अमेरिका के हिक्स एयरफील्ड के पास टैरंट काउंटी में एक विमान हादसे का बड़ा मामला सामने आया है। विमान अचानक आसमान से गिरकर सीधे पार्किंग क्षेत्र में टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरे इलाके में आग की लपटें फैल गईं।

हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे का समय दोपहर करीब 1:30 बजे बताया जा रहा है। घटना स्थल बिजनेस 287 के पास एवोंडेल इलाके में स्थित है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर भी आग की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

जांच में जुटी एजेंसियां

फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान कहां से उड़ान भरकर आया था और उसमें कितने लोग सवार थे।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *