Skip to content
Log In
रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम

नशे के विरुद्ध जागरूकता वाहन रवाना, 10 से 26 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम

Ranchi News : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत आज रांची जिले में जागरूकता वाहन को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों-बाजारों, चौक-चौराहों और हाटों में जाकर लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने मौके पर उपस्थित मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है और इससे निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व समुदाय में भी नशा विरोधी चेतना फैलाएं।

यह भी पढ़ें: रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये

इस अभियान के तहत 10 जून से 26 जून 2025 तक जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्कूलों व कॉलेजों में कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर विशेष गतिविधियाँ और जनसंवाद कार्यक्रम शामिल होंगे। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।

उपायुक्त ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की सेहत, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करती है। इसे जड़ से मिटाने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी है। उन्होंने स्कूलों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता, सीडीपीओ और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह सामूहिक प्रयास रांची जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *