Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | नशे के विरुद्ध जागरूकता वाहन रवाना, 10 से 26 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम
#Trending

नशे के विरुद्ध जागरूकता वाहन रवाना, 10 से 26 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दिखाई हरी झंडी, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान
By Muzaffar HussainJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत आज रांची जिले में जागरूकता वाहन को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों-बाजारों, चौक-चौराहों और हाटों में जाकर लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने मौके पर उपस्थित मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है और इससे निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व समुदाय में भी नशा विरोधी चेतना फैलाएं।

इस अभियान के तहत 10 जून से 26 जून 2025 तक जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्कूलों व कॉलेजों में कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर विशेष गतिविधियाँ और जनसंवाद कार्यक्रम शामिल होंगे। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।

उपायुक्त ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की सेहत, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करती है। इसे जड़ से मिटाने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी है। उन्होंने स्कूलों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता, सीडीपीओ और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह सामूहिक प्रयास रांची जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Anti-drug awareness program awareness vehicle de-addiction Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Ranchi Jharkhand drug-free district Ranchi De-addiction Campaign 2025 उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जागरूकता वाहन नशा मुक्ति झारखंड नशामुक्त जिला नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम रांची नशामुक्ति अभियान 2025
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.