Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

8 मिलियन घोटाला: श्रीलंका के पूर्व मंत्री केहेलिया के बेटे रामिथ रामबुकवेला गिरफ्तार

World News: श्रीलंका में एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़ तब आया, जब पूर्व मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के बेटे और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रामिथ रामबुकवेला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार जांच आयोग ने लगभग 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद यह गिरफ्तारी की। यह मामला उस घोटाले से जुड़ा है, जिसमें श्रीलंका सरकार को आठ मिलियन रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

कोर्ट ने पहले ही दी थी संदिग्ध ठहराने की अनुमति

कुछ दिन पहले कोलंबो की एक अदालत ने इस मामले में रामिथ को संदिग्ध के रूप में नामित करने की अनुमति दी थी। इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया गया था। आदेश के अनुसार, रामिथ रामबुकवेला 21 मई की सुबह आयोग के समक्ष पेश हुए, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

पिता केहेलिया पर पहले से चल रही है जांच

गौरतलब है कि रामिथ के पिता, केहेलिया रामबुकवेला, 2021 से 2023 तक श्रीलंका सरकार में मास मीडिया, स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्री के पद पर रहे थे। फरवरी 2024 में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब वे पुलिस हिरासत में हैं।

कई स्तर पर हुए घोटाले

आरोप है कि केहेलिया ने अपने कार्यकाल के दौरान नकली दवाओं की खरीद और निजी तौर पर करीबी लोगों की नियुक्ति में बड़े स्तर पर घोटाले किए। इन नियुक्त कर्मचारियों के माध्यम से उन्होंने गैरकानूनी रूप से भत्ते प्राप्त किए। जांच में सामने आया है कि इन सभी गतिविधियों से सरकारी खजाने को आठ मिलियन श्रीलंकाई रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस पूरे मामले में उनके बेटे रामिथ को दूसरा प्रमुख आरोपी बताया गया है।

पूर्व क्रिकेटर की छवि पर लगा दाग

रामिथ रामबुकवेला एक समय श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम से खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनकी पहचान रही है। लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद उनकी छवि पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *