Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»लॉस एंजिल्स में आग का तांडव : 11 की मौत 10 हजार अधिक घर हुए खाक
#Trending

लॉस एंजिल्स में आग का तांडव : 11 की मौत 10 हजार अधिक घर हुए खाक

By Samsul HaqueJanuary 11, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News : यहां के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है,और 10 हजार घर जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों घरों को तबाह कर दिया है और हॉलीवुड हिल्स तक फैल गई है।

केनेथ में, जंगल की आग ने लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी में लगभग 960 एकड़ जमीन को प्रभावित किया है। फायर फाइटर्स ने 35 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया है। हर्स्ट और लिडिया में अग्निशमन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 1200 एकड़ में लगी आग पर काबू पाने में प्रगति की सूचना दी। हर्स्ट में जहां 37 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं लिडिया में यह आंकड़ा 75 फीसदी है। लॉस एंजिल्स में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं ने स्थिति को और बेकाबू बना दिया। हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होने पर रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी गिराने में सहूलियत हुई। हालांकि रात के वक्त हवाएं फिर से तेज हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स और साउथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर तक (भारतीय समयानुसार शनिवार) आग के फैलने और स्थिति और गंभीर होने की होने की आशंका जताई है। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख क्रिस्टिन क्रॉली ने कहा कि तेज हवाओं के कारण जंगल की आग पर काबू पाना और मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो दिन पहले लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगीआग को एक बड़ी आपदा घोषित किया था।

परमाणु बम जैसे हालात

लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ (पुलिस अधिकारी) रॉबर्ट लूना ने इस भीषण आपदा का वर्णन करते हुए मीडिया से कहा, लगभग 10,000 घर और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ऐसी स्थिति है जैसे किसी ने उन क्षेत्रों में परमाणु बम गिरा दिया हो। उन्होंने मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई और कहा कि फिलहाल अच्छी खबर की उम्मीद नहीं है। कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक पैलिसेड्स इलाके में 6 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि ईटन में आग अब भी नियंत्रण से बाहर है।

राहत एवं बचाव में कसर नहीं छोड़ेंगे

व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकारों के साथ बैठक के बाद बाइडेन ने कहा, मैंने गवर्नर, स्थानीय अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो करने की जरूरत है करें। आग पर काबू पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। लॉस एंजिल्स में लगभग एक लाख घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है। इस आग में 135 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 150 बिलियन अमरीकी डॉलर की क्षति और आर्थिक हानि का अनुमान है। जंगलों में लगी आग के कारण धुआं होने से लॉस एंजिल्स की हवा बुरी तरह प्रदूषित हो गई है, जिस कारण यहां के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

डेढ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

जंगल की आग ने पेरिस हिल्टन और मेल गिब्सन सहित कई फिल्म सितारों और मशहूर हस्तियों के घरों को नष्ट कर दिया है। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि लगभग 153,000 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा गया है. अन्य 166,800 लोगों को जरूरत पड़ने पर अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सभी निकासी क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच केनेथ वाइल्डफायर के संबंध में आगजनी के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस बात का कोई प्रमाणिक और निर्णायक सबूत नहीं है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।

लूटपाट करने वाले 20 गिरफ्तार

लॉस एंजिल्स पुलिस ने बताया कि इस आपातकालीन स्थिति के दौरान लूटपाट करने के आरोप में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निकासी आदेशों से प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू करने के लिए लॉस एंजिल्स पुलिस, कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के साथ मिलकर काम कर रही है। अमेरिका के दूसरे राज्यों और कनाडा से फायर फाइटर्स को जरूरी उपकरणों के साथ कैलिफोर्निया भेजा गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : तृणमूल से सस्पेंड होने के अगले ही दिन अरबुल इस्लाम के खिलाफ ह’त्या की साजिश!!

इस खबर को भी पढ़ें : पहेली बना रहा अंजुमन इस्लामिया चुनाव, नहीं बदली मुसलमानों की बदहाली

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.